W3Schools
Advertisement

Samsung Galaxy S26 FE Leak: लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स, 50MP कैमरा, Exynos 2500 चिपसेट के साथ आएगा Samsung Galaxy S26 FE

12:46 PM Aug 11, 2026 IST | Himanshu Negi
samsung galaxy s26 fe leak  लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स  50mp कैमरा  exynos 2500 चिपसेट के साथ आएगा samsung galaxy s26 fe
Samsung Galaxy S26 FE Leak

सैमसंग भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Galaxy S26 FE को लॉन्च करने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन सितंबर महीने में लॉन्च हो सकता है लेकिन लॉन्च होने से पहले ही सभी फीचर्स और कीमत की जानकारी लीक हो गई है। माना जा रहा है कि इसमें 6.7 इंच की डिस्पले, 4,900mAh की बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। साथ ही कई शानदार AI फीचर भी इस स्मार्टफोन में देखने को मिल सकते है। जानते है इस स्मार्टफोन की सभी जानकारी औऱ कीमत के बारे में..

Advertisement

Galaxy S26 FE Specs: जानकारी हुई लीक

Galaxy S26 FE Specs
Galaxy S26 FE Specs

Galaxy S26 FE के लॉन्च होने से पहले ही बैटरी, कैमरा, चिपसेट और डिजाइन की जानकारी लीक हो गई है जानते है यह स्मार्टफोन में क्या कुछ मिलने वाला है।

Advertisement

Display: 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 2340 x 1080 पिक्सल रेज़ोल्यूशन को सपोर्ट करेगी।

Advertisement

Battery: स्मार्टफोन में 4,900mAh की बैटरी मिलने का अनुमान है लेकिन यह सिलिकॉन-कार्बन तकनीक पर आधारित रहेगी साथ ही 45W की वायर्ड चार्जिंग और 15W की वायरलेस चार्जिंग भी मिल सकती है।

Camera: सैमसंग में हमेश की तरह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा जिसमें मेन कैमरा 50MP, अल्ट्रावाइड कैमरा 12MP और टेलीफोटो लेंस के साथ 8MP का कैमरा दिया जा सकता है। वहीं फ्रंट में 12MP का कैमरा मिलने की संभावना है। मेन कैमरा 8K वीडियो रिकॉर्ड सपोर्ट कर सकता है।

Chipset: बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Samsung का Exynos 2500 चिपसेट दिया जा सकता है यह पावरफुल चिपसेट मल्टीटास्कींग काम के लिए बेहतर रहता है।

Colours: लीक हुई जानकारी के अनुसार इस स्मार्टफोन में ग्रेफाइट, हल्का हरा और ब्लूबेरी कलर दिया जा सकता है।

Galaxy S26 FE Price: 80 हजार रुपये होगी कीमत

Galaxy S26 FE की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लगभग 80 हजार रुपये की कीमत पर लॉन्च हो सकता है बाकी कीमत स्मार्टफोन के रैम और स्टोरेज पर निर्भर करती है।

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×