Vivo V80 Launching Tomorrow: Vivo V80 कब होगा लॉन्च? 7,000 mAh बैटरी, पावरफुल चिपसेट के साथ मिलेगा शानदार कैमरा
VIVO कंपनी ने भारतीय बाजार में कई स्मार्टफोन को लॉन्च किया है और अब V सीरीज में एक और Vivo V80 को लॉन्च करने की तैयारी में है जिसे 6 अक्टूबर को पेश किया जाएगा। बता दें कि इस स्मार्टफोन के लॉन्च होने से पहले ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर लाइव हो गया है जिससे फीचर समेत कई जानकारी सामने आई है। इस शानदार स्मार्टफोन में 7,000MaH की बड़ी बैटरी, 144hz के साथ डिस्पले सपोर्ट और शानदार Zeiss कैमरा भी देखने को मिलेगा।
Vivo V80 Specifications
Display: 6.59 इंच की OLED डिस्प्ले दी जाएगी और यह 1.5K रेजोल्यूशन के 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ पेश की जाएगी।
Battery: Vivo V80 में सबसे खास 7,000mAh की बैटरी दी जाएगी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।
Camera: स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP का टेलीफोटो कैमरा, 8MP का वाइड एंगल कैमरा Zeiss के साथ दिया जाएगा। वहीं फ्रंट में भी 50MP का कैमरा दिया गया है।
Colours: स्मार्टफोन में तीन आकर्षक Sunrise Anthem, Horizon Blue और Stellar Black कलर में लॉन्च किया जाएगा।
Chipset: दावा किया जा रहा है कि Snapdragon 7 Gen 4 का चिपसेट दिया जाएगा।
Vivo V80 कब होगा लॉन्च
Vivo V80 को कंपनी 6 अक्टूबर दोपहर 12 बजे लॉन्च कर देगी जिसमें फीचर समेत कई जानकारी भी सामने आएगी। बता दें कि इंवेट के दौरान यह शानदार स्मार्टफोन को पेश किया जाएगा जिसमें अनुमान लगाया जा रहा है कि यह लगभग 55 हजार से 60 हजार रुपये तक की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। बाकी सभी आधिकारिक जानकारी लॉन्च होने के बाद सामने आएगी।

Join Channel