W3Schools
Advertisement

WhatsApp Birthday Alert Feature: Birthday की तारीख नहीं रहती याद? अब Whatsapp भेजेगा अलर्ट, जानें कैसे करें DOB सेट

12:01 PM Jul 09, 2026 IST | Himanshu Negi
whatsapp birthday alert feature  birthday की तारीख नहीं रहती याद  अब whatsapp भेजेगा अलर्ट  जानें कैसे करें dob सेट
WhatsApp Birthday Alert Feature

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए कई नए फीचर पेश करता है जिससे चैटिंग करने और ऐप चलाने का अनुभव बेहतर होता है। अब अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की तरह ही Whatsapp भी जन्मदिन का अलर्ट भेजेगा जिससे यूजर्स को तारीख याद नहीं रहती वह ऐप में रिमांइडर सेट कर सकते है और Whatsapp पहले ही जन्मदिन का अलर्ट भेज देगा। साथ ही यूजर्स अपने Contacts में आने वाले जन्मदिन की तारीख को भी देख सकते है और समय के बाद बधाई भी दे सकते है।

Advertisement

जन्मदिन अलर्ट भेजेगा WhatsApp

WhatsApp birthday reminder
WhatsApp birthday reminder

आप भी अपने दोस्तों या खास लोगों के जन्मदीन की तारीख को भूल जाते है तो अब Whatsapp के नए फीचर की मदद से पहले ही आपको अलर्ट मिल जाएगा। अब किसी भी तारीख को कैलेंडर में सेव करने की जरूरत नहीं होगी। बताया जा रहा है कि Android Beta 2.26.27.3 अपडेट के तहत जन्मदिन अलर्ट भेजने पर काम कर रहा है और एक बार सही जन्मतिथि भरने के बाद इसे बदला नहीं जाएगा।

Advertisement

Contacts की जन्मतिथि दिखेगी

WhatsApp upcoming features
WhatsApp upcoming features

WhatsApp अभी इस नए फीचर पर काम कर रहा है और अभी यह डेवलमेंट स्टेज पर है। साथ ही इस नए फीचर के साथ प्राइवेसी का भी ध्यान रखा जाएगा और उन्हीं Contacts की जन्मतिथि दिखेगी जिन्होंने अपना DOB से किया होगा। इसे सेट करने के लिए अलग ऑपशन ऐप में दिखेगा और फिर आसानी से सेट कर सकते है अलर्ट आने पर अपने दोस्तों को समय से जन्मदिन की बधाई भी दे सकते है।

Advertisement

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×