W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.

कौन सा Message है फ्रॉड? अब WhatsApp खुद देगा जानकारी, जल्द अपडेट होगा ये Feature

02:27 PM Jun 03, 2026 IST | Amit Kumar
कौन सा message है फ्रॉड  अब whatsapp खुद देगा जानकारी  जल्द अपडेट होगा ये feature
WhatsApp Scam Alert Feature (CREDIT-SM)

WhatsApp Scam Alert Feature: दुनियाभर में करोड़ों लोग WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में  मैसेजिंग को आसान बनाने के साथ-साथ कंपनी लगातार यूजर्स की सुरक्षा बढ़ाने पर भी काम कर रही है। इसी कड़ी में WhatsApp एक नए Scam Alert फीचर (WhatsApp Scam Alert) को लाने की तैयारी कर रहा है। यह फीचर संदिग्ध और फर्जी मैसेज की पहचान कर यूजर्स को पहले से चेतावनी देगा, जिससे ऑनलाइन ठगी (Scam Message Warning)  के मामलों को कम करने में मदद मिल सकती है।

बता दें कि पिछले कुछ सालों में साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के मामले तेजी से बढ़े हैं। ठग अक्सर अनजान नंबरों से मैसेज (WhatsApp privacy)  भेजकर लोगों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश करते हैं। कई बार वे खुद को बैंक अधिकारी, सरकारी कर्मचारी या किसी बड़ी कंपनी का प्रतिनिधि बताकर लोगों से उनकी निजी जानकारी मांगते हैं। कुछ मामलों में फर्जी लिंक भेजकर लोगों के बैंक खाते तक खाली कर दिए जाते हैं। ऐसे खतरों से बचाने के लिए WhatsApp यह नया सुरक्षा फीचर विकसित कर रहा है।

WhatsApp Scam Alert Feature: कैसे काम करेगा Scam Alert फीचर?

WhatsApp Scam Alert Feature (CREDIT-SM)
WhatsApp Scam Alert Feature (CREDIT-SM)
  • रिपोर्ट्स के अनुसार, Scam Alert फीचर मुख्य रूप से उन मैसेजों की जांच करेगा जो अनजान नंबरों से भेजे जाते हैं।
  • यदि किसी संदेश में धोखाधड़ी या स्कैम से जुड़े संकेत मिलते हैं, तो WhatsApp यूजर को तुरंत चेतावनी देगा।
  • इसके लिए चैट विंडो के अंदर एक अलर्ट बैनर दिखाई देगा।
  • इस बैनर के जरिए यूजर को बताया जाएगा कि संबंधित मैसेज संदिग्ध हो सकता है और सावधानी बरतने की जरूरत है।
  • इस फीचर की सबसे खास बात यह है कि यह पूरी तरह से यूजर के मोबाइल डिवाइस पर काम करेगा।
  • यानी किसी भी मैसेज को जांच के लिए WhatsApp या Meta के सर्वर पर नहीं भेजा जाएगा।
  • इससे यूजर्स की निजी बातचीत सुरक्षित रहेगी और उनकी गोपनीयता पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
  • कंपनी का उद्देश्य सुरक्षा और प्राइवेसी दोनों के बीच संतुलन बनाए रखना है।

WhatsApp Security Feature: यूजर के पास होंगे ये ऑप्शन

WhatsApp Scam Alert Feature (CREDIT-SM)
WhatsApp Scam Alert Feature (CREDIT-SM)
  • यदि किसी मैसेज पर Scam Alert दिखाई देता है, तो यूजर के सामने दो ऑप्शन होंगे।
  • पहला, वह उस नंबर को तुरंत ब्लॉक और रिपोर्ट कर सकता है।
  • दूसरा, यदि उसे लगता है कि मैसेज सुरक्षित है, तो वह बातचीत जारी रख सकता है।
  • इस तरह अंतिम फैसला पूरी तरह यूजर के हाथ में रहेगा और वह अपनी जरूरत के अनुसार निर्णय ले सकेगा।
  • WhatsApp इस फीचर के साथ एक लोकल ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट भी पेश कर सकता है।
  • इसकी मदद से यूजर यह जान सकेगा कि Scam Alert कितनी बार एक्टिव हुआ और किन परिस्थितियों में चेतावनी दी गई।
  • खास बात यह है कि यह जानकारी भी केवल यूजर के फोन में ही स्टोर होगी और किसी बाहरी सर्वर पर शेयर नहीं की जाएगी।

Meta Security Update: फिलहाल टेस्टिंग में है फीचर

  • अभी यह फीचर विकास के शुरुआती स्टेप  में है और इसे बीटा यूजर्स के लिए भी जारी नहीं किया गया है।
  • हालांकि, इसके लॉन्च होने के बाद WhatsApp पर होने वाली साइबर ठगी और फर्जी संदेशों से बचाव काफी आसान हो सकता है।
  • खासकर उन लोगों को इसका बड़ा फायदा मिलेगा जो रोजाना अनजान नंबरों से आने वाले मैसेज प्राप्त करते हैं।
  • WhatsApp का यह कदम यूजर्स की डिजिटल सुरक्षा को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: 

Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।