W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Whatsapp Usernames Kya Hai: अब यूजरनेम फीचर ना लेने पर नहीं चलेगा Whatapp? Meta ने दिया जवाब, सामने आई डिटेल्स

12:26 PM Jul 02, 2026 IST | Himanshu Negi
whatsapp usernames kya hai  अब यूजरनेम फीचर ना लेने पर नहीं चलेगा  whatapp  meta ने दिया जवाब  सामने आई डिटेल्स
Whatsapp Usernames Kya Hai

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए कई नए फीचर को पेश करता है, ऐसे ही एक नया फीचर रिजर्व यूजरनेम को रोलआउट किया है और अपनी पसंद की हिसाब से यूजरनेम को रिजर्व करने की सुविधा भी शुरू कर दी है। इस नए फीचर को अभी लॉन्च नहीं किया गया है लेकिन विवाद तेजी से बढ़ गया है। अब केंद्र सरकार सतर्क हो गई है और इसके सुरक्षा पहलुओं की जांच करने की तैयारी कर रही है। साथ ही META को तीन के अंदर जवाब देने के लिए नोटिस भी जारी कर दिया है। जानते है कि Whatsapp Usernames Kya Hai और इसे लेना जरूरी है या नहीं..

Advertisement

यूजरनेम लेना जरूरी है या नहीं

whatsapp username booking
whatsapp username booking

WhatsApp ने यूजरनेम फीचर के लिए रिजर्व करने की सुविधा को लॉन्च से पहले ही शुरू कर दिया लेकिन लोगों के मन में एक ही सवाल है कि क्या यूजरनेम लेना जरूरी है या नहीं ? बिना यूजरनेम के Whatsapp चलेगा या नहीं.. कुछ सवालों का WhatsApp ने जवाब देते हुए कहा कि यह फीचर सिर्फ एक विकल्प की तरह है और जरूरी नहीं है कि यूजरनेम लें या नहीं। यह सभी सुविधा यूजर्स के लिए पेश की गई है और यूजर्स पर निर्भर करता है कि वह यूजरनेम को लेना चाहता है या नहीं।

Advertisement

यूजरनेम  रिजर्व करने की सुविधा शुरू

whatsapp username benefits
whatsapp username benefits

Whatsapp ने बताया कि यूजरनेम फीचर रोलआउट कर दिया है जिसमें यूजर्स को अपने फोन नंबर शेयर किए बिना किसी भी व्यक्ति से चैटिंग कर सकता है या ग्रुप में शामिल होने के लिए फोन नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं होगी। लेकिन अभी सिर्फ इस फीचर को पेश किया गया और इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले सिर्फ रिजर्व करने की सुविधा दी गई है लेकिन अभी यूजरनेम सर्च नहीं होगा ना ही कोई मेसेज भेज पाएगा।

Advertisement

यूजरनेम कैसे चुनें

Meta ने बताया कि WhatsApp पर तीन अरब से ज़्यादा लोग हैं और कई नाम एक जैसे होते हैं, इसलिए पहले से अपनी पसंद का यूज़रनेम चुनने का मौका दिया जा रहा है। जानते हैं How To Reserve Username In WhatsApp

  • WhatsApp का नया वर्जन अपडेट करें
  • WhatsApp की Setting में क्लिक करकें Account में टैप करें
  • UserName का विकल्प चुनें
  • अपनी पसंद का यूजरनेम चुन सकते है
Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×