For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Samsung के इन डिवाइस के लिए जारी हुए Galaxy AI फीचर्स

01:08 PM Mar 15, 2024 IST | Nisha Pathak
samsung के इन डिवाइस के लिए जारी हुए galaxy ai फीचर्स

Samsung Galaxy AI Features: सैमसंग अपने डिवाइस और फीचर्स को लेकर चर्चा में बना रहता है। अब खबर है कि कंपनी अपने लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट वन यूआई 6.1 अपडेट को जारी करने की तैयारी में है। इस फीचर को गैलेक्सी एआई फीचर्स के साथ रोलआउट करने की उम्मीद की जा रही है। इसकी मदद से पिछली पीढ़ी के गैलेक्सी स्मार्टफोन और टैबलेट को नया अपडेट मिलेगा। इस लिस्ट में जो डिवाइस शामिल हैं, आइए उन पर एक नजर डाल लेते हैं।

Samsung पेश करेगा नया अपडेट

भारत में टॉप स्मार्टफोन ब्रांड में गिना जाने वाला सैमसंग अपने कस्टमर्स के लिए वन यूआई 6.1 अपडेट जारी करने की तैयारी में है। सैमसंग ने एक आधिकारिक प्रेस नोट मे बताया कि कुछ गैलेक्सी डिवाइस के लिए गैलेक्सी एआई फीचर के साथ वन यूआई 6.1 अपडेट के रोलआउट किया जाएगा।

कंपनी ने पुष्टि की है कि वह इस महीने से पिछली पीढ़ी के कुछ गैलेक्सी स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए लेटेस्ट अपडेट जारी करना शुरू कर देगी। कंपनी 2024 की पहली छमाही तक अधिक डिवाइसों के लिए गैलेक्सी एआई सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

इन स्मार्टफोन में मिलेगा AI फीचर

  • Samsung Galaxy S23
  • Samsung Galaxy S23+
  • Samsung Galaxy S23 Ultra
  • Samsung Galaxy S23 FE
  • Galaxy Z Flip 5
  • Galaxy Z Fold 5
  • Galaxy Tab S9
  • Galaxy Tab S9+
  • Galaxy Tab S9 Ultra

AI फीचर्स लिस्ट

  • सर्च टू सर्कल- किसी इमेज को सर्कल करके इसको गूगल सर्च करने की सुविधा।
  • सैमसंग गैलरी ऐप में जेनरेटिव एआई एडिटिंग फीचर
  • लाइव ट्रांसलेशन और ट्रांसक्रिप्शनकी सुविधा
  • सैमसंग नोट्स के लिए नोट असिस्ट

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Nisha Pathak

View all posts

Advertisement
×