Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

खुशखबरी! Samsung ने कम की अपने रेट, Galaxy S24 Ultra पर 20 हजार का डिस्काउंट ऑफर

09:39 AM Sep 21, 2024 IST | Aastha Paswan

Galaxy S24 Ultra: Iphone 16 के लॉन्च होते ही Samsung ने अपनी चाल चल दी है। बता दें नए मॉडल के आते Samsung ने अपने इस मॉडल की कीयम घटा दी है। कंपनी ने Galaxy S24 Ultra पर कई हजार रुपये के डिस्काउंट की घोषणा की है। इसके तहत आपको इंस्टैंट कैशबैक और बैंक ऑफर दोनों ही मिलेगा। आइए जानते हैं ऑफर की डिटेल्स।

Galaxy S24 Ultra पर तगड़ा ऑफर

इस ऑफर का फायदा आप 12 सितंबर से उठा सकते हैं। ये फोन AI फीचर्स के साथ आता है. इसमें आपको स्पीच टू टेक्स्ट ट्रांसक्राइबर जैसे तमाम फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा आपको दूसरे AI फीचर्स भी मिलेंगे. आइए जानते हैं इस पर मिल रहे ऑफर्स की डिटेल्स.

Advertisement

Samsung Galaxy S24 Ultra की कीमत

Samsung Galaxy S24 Ultra पर कंपनी ने 20 हजार रुपये का ऑफर दे रही है। इसमें आपको 8 हजार रुपये का इंस्टैंट कैशबैक और 12 हजार रुपये का एडिशनल अपग्रेड बोनस मिल रहा है। कंज्यूमर्स को 12 हजार रुपये का बैंक कैशबैक ऑफर मिल रहा है।

इस पर 24 महीने की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन मिल रहा है। इसका ओरिजनल प्राइस 1,29,999 रुपये है, जिसे आप डिस्काउंट के बाद 1,09,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy S24 Ultra की स्पेसिफिकेशन्स?

कंपनी ने इस फोन को साल की शुरुआत में लॉन्च किया था। इसमें आपको 6.8-inch का Dynamic LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन Corning Gorilla Armor प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है।

स्मार्टफोन में 12GB RAM और 1TB तक का स्टोरेज मिलता है। ये हैंडसेट Android 14 पर बेस्ड One UI के साथ आता है। इसमें आपको 7 मेजर एंड्रॉयड अपडेट्स मिलेंगे। फोन में 200MP 10MP 50MP 12MP का क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है।

वहीं फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। डिवाइस को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W की चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें 15W की वायरलेस चार्जिंग और 4.5W की रिवर्स वायरलेस चार्जिंग मिलती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Next Article