Gallantry Award: 18 शौर्य, 4 कीर्ति चक्र समेत राष्ट्रपति मुर्मू ने किया 103 वीरता पुरस्कारों का ऐलान
Gallantry Award: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने भारत के विकास में किसान समेत कई चीजों की भागीदारी की सराहना की. 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मू ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के जवानों और सशस्त्र बलों के लिए 103 गैलेंट्री अवॉर्ड को मंजूरी दी है, जिसमें 4 कीर्ति चक्र और 18 शौर्य चक्र भी शामिल है। वहीं, पिछले साल सितंबर में जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में अपनी जान कुर्बान करने वाले हुमायूं भट्ट और कर्नल मनप्रीत को मरणोपरांत कीर्ति चक्र दिया जाएगा।
A total of 18 personnel from the armed forces have been awarded the Shaurya Chakra gallantry award including four posthumous. The awardees include Major Ashish Dhonchak and Sepoy Pardeep Singh who lost their lives in a counter-terrorist operation in Anantnag last year. Constables… pic.twitter.com/mJy84QXohP
— ANI (@ANI) August 14, 2024
रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति की ओर से अनुमोदित पदकों में एक सेना पदक (वीरता), दो मरणोपरांत सहित 63 सेना पदक (वीरता), 11 नौसेना पदक (वीरता) और छह वायु सेना पदक (वीरता) शामिल हैं। राष्ट्रपति ने इस दौरान विभिन्न सैन्य अभियानों में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए आर्मी डॉग केंट (मरणोपरांत) सहित 39 मेंशन-इन-डिस्पैच को भी मंजूरी दे दी है।
President Droupadi Murmu has approved 103 Gallantry awards to Armed Forces and Central Armed Police Forces personnel on the eve of Independence Day 2024. These are four Kirti Chakras including three posthumous; 18 Shaurya Chakras including four posthumous; one Bar to Sena Medal…
— ANI (@ANI) August 14, 2024
इन वीर जवानों को कीर्ति चक्र
राफइलमैन रवि कुमार (मरणोपरांत), मेजर एम रामा गोपाल नायडू और जम्मू कश्मीर पुलिस के उपाधीक्षक हुमायूं मुजम्मिल भट (मरणोपरांत) को भी कीर्ति चक्र के लिए चुना गया। कर्नल सिंह को 19 राष्ट्रीय राइफल्स में सैकंड-इन-कमान के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान सेना पदक से विभूषित किया गया था।
39 मेंशन-इन-डिस्पैच को भी मंजूरी
राष्ट्रपति ने 39 मेंशन-इन-डिस्पैच को भी मंजूरी दी है, जिसमें विभिन्न सैन्य अभियानों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए आर्मी डॉग केंट (मरणोपरांत) भी शामिल है। इन अभियानों में ऑपरेशन रक्षक, ऑपरेशन स्नो लेपर्ड, ऑपरेशन सहायता, ऑपरेशन हिफाजत, ऑपरेशन ऑर्किड और ऑपरेशन कच्छल शामिल हैं।
इन जवानों को शौर्य चक्र से किया सम्मानित
शौर्य चक्र से सम्मानित होने वाले सैन्यकर्मियों में आर्मी एविएशन स्क्वाड्रन के कर्नल पवन सिंह, पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) की 21वीं बटालियन के मेजर सीवीएस निखिल, सिख लाइट इन्फैंट्री के मेजर आशीष धोंचक (मरणोपरांत), सैन्य सेवा कोर/राष्ट्रीय राइफल्स की 34वीं बटालियन के मेजर त्रिपतप्रीत सिंह और रेजीमेंट ऑफ आर्टिलरी/राष्ट्रीय राइफल्स की 34वीं बटालियन के मेजर साहिल रंधावा शामिल हैं।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।