Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

गंभीर की 7 साल बाद हुई घर वापसी, IPL में करेंगे दिल्ली की कप्तानी

NULL

05:02 PM Mar 07, 2018 IST | Desk Team

NULL

भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी गौतम गंभीर सात साल बाद आइपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। बता दें वह इससे पहले 2010 में दिल्ली के कप्तान रह चुके हैं। राजधानी दिल्ली में बुधवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की गई है।

Advertisement

गौतम गंभीर इससे पहले 2008, 2009 और 2010 में टीम के साथ खिलाड़ी के तौर पर जुड़े थे। 2008 में वह सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने 534 रन बनाए थे।

इस साल जनवरी में आईपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी में दिल्ली की टीम ने गंभीर को 2.8 करोड़ रुपये में खरीदा था।कोलकाता नाइटराइडर्स ने 2012 और 2014 में गंभीर की कप्तानी में आईपीएल का खिताब भी जीता था।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 36 साल के गौतम गंभीर को बाहर का रास्ता दिखाया। 2011 में केकेआर ने गंभीर को कप्तान बनाया। तब केकेआर ने रिकॉर्ड 11.04 करोड़ में उन्हें खरीदा था।

उस साल केकेआर ‘टीम पहली बार आईपीएल में चौथे स्थान पर रही। अगले ही साल 2012 में गंभीर की कप्तानी में केकेआर की टीम पहली बार आईपीएल चैंपियन बनी।

गौतम गंभीर को 2014 में रिटेन किया गया और केकेआर ने दूसरी बार खिताब पर कब्जा किया। अब गंभीर को दिल्ली डेयर डेविल्स ने 2.8 करोड़ रु में खरीदा है।

 

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ

Advertisement
Next Article