W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Kolkata Knight Riders करेगी अपनी पहली जीत हासिल या LSG करेगी पलटवार, जानें पिच रिपोर्ट से लेकर सबकुछ

02:53 PM Apr 08, 2026 IST | Rishabh Pandey
kolkata knight riders करेगी अपनी पहली जीत हासिल या lsg करेगी पलटवार  जानें पिच रिपोर्ट से लेकर सबकुछ
Game Plan Between KKR And LSG

Game Plan Between KKR And LSG: IPL 2026 की धमाकेदार शुरूआत हो चुकी है और अब तक लगभग 14 मैच खेले जा चिके हैं. हालांकि बीते दिन RR और MI के बीच होने वाला मुकाबला बारिश की वजह से 11-11 ओवरों का हो गया था. लेकिन इसमें भी काफी मजा फैंस को मिला. ऐसे में इंडियन प्रीमियर लीग का 15वां मुकाबला बिना किसी रूकावट के हो पाए ऐसी उम्मीद हर एक फैन की है. 15 वां मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच गुरूवार, 09 अप्रैल को ईडन गार्डन स्टेडियम, कोलकाता में खेला जाएगा. ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा.

Advertisement

Game Plan Between KKR And LSG: कैसी होगी पिच?

Game Plan Between KKR And LSG
Game Plan Between KKR And LSG (Source: Social Media)

आपको बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL 2026 का मुकाबला बेहद ही रोमांच से भरा हुआ होगा. क्योंकि ये मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाना है. जहां कि पिच बेहद ही सपाट है और लाल मिट्टी होने की वजह से ये बॉलर्स को काफी फायदा देती है. लेकिन अगर कोई बल्लेबाज इसपर थोड़ी देर टीक जाता है, तो उसे ये समझ आने लगता है कि बॉल कितनी उछाल और गति के साथ आ रही है. अगर कुल मिलाकर कहां जाए, तो यहां बैटिंग करना आसान नहीं होता.

Advertisement

दिन - बुधवार, 08 अप्रैल 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

Advertisement

Game Plan Between KKR And LSG: कोलकाता के पास है जीतने का सुनहरा मौका

Game Plan Between KKR And LSG
Game Plan Between KKR And LSG (Source: Social Media)

ऐसे में बताते चलें कि यहां साल 2026 के आईपीएल में अब तक दो मुकाबले हो चुके हैं और ये दोनों ही मुकाबले कोलकाता के लिए अच्छे नहीं रहे. क्योंकि पहले मुकाबले में कोलकाता को सनराइजर्स हैदराबाद ने 65 रन से हरा दिया था. तो वहीं दूसरा मुकाबला जो कि पंजाब किंग्स के साथ था वो बारिश की वजह से रद्द हो गया. वहीं अगर पिच की बात करें तो इस स्टेडियम में पिच शुरू में काफी धीमा रहता है. लेकिन जैसे जैसे समय बीतता है, वैसे-वैसे ये तेज होता जाता है. क्योंकि रात में ओस के आनें का पिच पर काफी असर पड़ता है.

आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं. अगर लखनऊ सुपर जायंट्स की बात करें तो इस टीम से ऋषभ पंत, एडन मारक्रम और निकोलस पूरन प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. इसी के साथ अगर बात करें अगर कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की तो इसमें अंगकृष रघुवंशी, फिन ऐलन और रॉवमन पॉवेल की परफॉर्मेंस पर सबका खास ध्यान होगा.

Game Plan Between KKR And LSG: कैसी होगी दोनों टीम्स की प्लेइंग 11?

Game Plan Between KKR And LSG
Game Plan Between KKR And LSG (Source: Social Media)

वहीं प्लेइंग 11 को लेकर बात करें तो कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से अजिंक्य रहाणे (कप्‍तान), अंगकृष रघुवंशी, फिन एलन और रिंकू सिंह जैसे बल्लेबाजों को इस पिच पर थोड़ा संभल कर बल्लेबाजी करनी होगी. वहीं अगर बॉलिंग की बात करें तो यहां स्पिनर्स का बोल बाला देखने को मिल सकता है. ऐसे में यहां राहुल त्रिपाठी और वरुण चक्रवर्ती कारगर साबित हो सकते हैं.

Game Plan Between KKR And LSG
Game Plan Between KKR And LSG (Source: Social Media)

इसके अलावा अगर लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11 की बात करें तो इस टीम की ओर से मिचेल मार्श और एडेन मार्करम शानदार प्रदर्शन से धाकड़ शुरूआत दिला सकते हैं. वहीं, निकोलस पूरन भी अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलट सकते हैं. हालांकि, कप्तान ऋषभ पंत की फॉर्म लखनऊ टीम के लिहाज से काफी अहम होगी. लेकिन, लखनऊ का मिडिल ऑर्डर थोड़ा कमजोर दिख रहा है. मोहम्मद शमी, आवेश खान, एनरिक नॉर्टजे, मयंक यादव और मोहसिन खान के रूप में लखनऊ के पास दमदार पेस अटैक भी मौजूद है. वहीं, स्पिनर के तौर पर दिग्वेश राठी काफी अहम भूमिका निभाएंगे, उनका प्रदर्शन भी पिछले सीजन काफी अच्छा रहा था.

ऐसे में वैसे तो दोनों ही टीमें अपनी-अपनी जगह पर काफी मजबूत नजर आ रही हैं. लेकिन अगर किसी का पलड़ा भारी होने की बात करें तो उसमें 15वें मुकाबले के अंदर कोलकाता की टीम जीत हासिल करने के लिए फैंस की प्राइयोरिटी पर रहेगी.

Read More: कौन है Arshdeep Singh की रूमर्ड गर्लफ्रेंड?, वायरल फोटोज से मिला हिंट

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं

Advertisement
Advertisement
×