Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

गणेश उत्सव पर भगवान गणेश की राशिनुसार पूजा करने से मिलता है दोगुना लाभ

देशभर में गणेश चतुर्थी के पर्व को लेकर खूब रोनक छाई हुई है। इस बार यह पर्व 2 सितंबर यानि कल से शुरू हुआ है।

11:59 AM Sep 03, 2019 IST | Desk Team

देशभर में गणेश चतुर्थी के पर्व को लेकर खूब रोनक छाई हुई है। इस बार यह पर्व 2 सितंबर यानि कल से शुरू हुआ है।

देशभर में गणेश चतुर्थी के पर्व को लेकर खूब रोनक छाई हुई है। इस बार यह पर्व 2 सितंबर यानि कल से शुरू हुआ है। गणेश चतुर्थी का पर्व खुशियां लेकर आता है।
Advertisement
वैसे तो गणेश जी की पूजा करना शुभ मुहूर्त पर अच्छा माना जाता है। लेकिन ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक यदि पूजा के वक्त राशिनुसार उपाय किए जाए तो दोगुना लाभ हो सकता है। तो आइए जानते हैं कौन से वो उपाए। 
1.मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों को गणेश जी को बूंदी के लड्डूओं का भोग लगाना चाहिए। इससे आपके जीवन में खुशहाली आएगी। 
2.वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले लोगों को गणेश पूजा में मोदक अवश्य चढ़ाना चाहिए। इससे आपके जीवन की सभी समस्याएं दूर होंगी।
3.मिथुन राशि 
मिथुन राशि के लोगों को गणेश पूजा के वक्त ओम वरद मूर्तये नम: मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। इसके साथ ही लंबोदर को हरे वस्त्र पहनाने चाहिए। ऐसा करने से तरक्की होती है। 
4.कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों को गणेश पूजा में सफेद रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। इसके साथ ही गणेश जी को भी सफेद चंदन का तिलक लगाना चाहिए।
5.सिंह राशि 
सिंह राशि के लोगों को गणेश चतुर्थी पर भगवान जी को लाल फूल अर्पित करने चाहिए। इसके अलावा उन्हें लाल कपड़े पहनाने चाहिए। इससे आपकी पराक्रम में बढ़ोत्तरी होगी।
6.कन्या राशि
 कन्या राशि के लोगों को गणेश जी को पान अर्पित करना चाहिए। इससे आने वाली मुसीबतें टल जाती हैं।
7.तुला राशि 
तुला राशि वाले लोगों को गणपति बप्पा को सफेद फूल अर्पित करने चाहिए। इससे जीवन में शांति बनी रहती है। 
8.वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को  गणपति जी की आराधना करते समय ओम गं गणपतये नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे आपके सारे काम बन जाएंगे।
9.धनु राशि
धनु राशि के जातकों को गणेश पूजा में पीले पुष्प,वस्त्र और अन्य पीले रंग की चीजों का उपयोग करना चाहिए। ऐसा करने से सकारात्मकता बढ़ती है।
10.मकर राशि
मकर राशि के लोगों को गणेश जी का ध्यान करते समय ओम व्रातपतये नमः मंत्र को पढ़ना चाहिए। पूजा में  नीले पुष्प अर्पित करने चाहिए। इससे आपका बुरी बलाओं से बचाव होगा।
11.कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को बप्पा को सूखे मेवे का भोग लगाना चाहिए। इससे भगवान की कृपा आप पर बनी रहेगी।
12.मीन राशि 
मीन राशि के लोगों को ओम हेरम्बाय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। पूजा में पीले फूल अर्पित करने चाहिए। ऐसा करने से गणेश जी प्रसन्न होंगे। 
Advertisement
Next Article