Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Ganesh Chaturthi 2023: 69 किलो सोने और 336 किलो चांदी से सजी भगवान गणेश की ऐसी सुंदर मूर्ति जिसे देख आँखे हो जाएगी इसकी दीवानी

11:32 AM Sep 19, 2023 IST | Khushboo Sharma
गणेश चतुर्थी शुरू होने से पहले, गौड़ सारस्वत ब्राह्मण (जीएसबी) सेवा मंडल ने सोमवार को मुंबई में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की। मूर्ति को 69 किलो सोने और 336 किलो चांदी से सजाया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, जीएसबी सेवा मंडल को इस साल गणेश चतुर्थी के लिए 36 किलो चांदी और 250 ग्राम सोने का पेंडेंट भी मिला।
Advertisement
जीएसबी सेवा मंडल के एक प्रतिनिधि ने ये भी बताया कि, हम इस साल 69वां "गणपति उत्सव" मनाएंगे। ऐसे में गणेश चतुर्थी के लिए 36 किलो चांदी और 250 ग्राम सोने का पेंडेंट दान किया गया हैं। इस दान के साथ, मूर्ति का कुल सोने का वजन 69 किलोग्राम और चांदी का कुल वजन 336 किलोग्राम हो गया है।

किए जाएंगे स्पेशल हवन पूजा 

प्रतिनिधि ने बताया कि 19 सितंबर को, चंद्रयान -3 मिशन की उपलब्धि के लिए भगवान गणेश को धन्यवाद देने के लिए एक विशेष "हवन" आयोजित किया जाएगा, और 20 सितंबर को अयोध्या में राम मंदिर के सफलतापूर्वक बनने और उद्घाटन के लिए एक विशेष "हवन" आयोजित किया जाएगा।

कहां कितना होगा खर्चा?

मंडल प्रतिनिधि के अनुसार, कुल 360.45 करोड़ रुपये का बीमा किया गया है, जिसमें पंडाल में आने वाले मेहमानों के लिए 290 करोड़ रुपये, आभूषणों के लिए 39 करोड़ रुपये और सार्वजनिक देने के लिए 20 करोड़ रुपये शामिल हैं।

सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम 

उन्होंने आगे बताया कि, "इस साल, हम सुरक्षा उद्देश्यों के लिए चेहरे की पहचान (फेशियल रिकगनिशेन) को लागू करेंगे। इस बार, हमारे पास पैदल यातायात (फुटफॉल) को रिकॉर्ड करने के लिए हाई-डेंसिटी वाले कैमरे हैं।" गणेश चतुर्थी सबसे प्रसिद्ध हिंदू त्योहार में से एक मन जाता है, और यह दस दिनों तक धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस समय भगवान गणेश, उनकी माता और देवी पार्वती का इस पृथ्वी पर आगमन माना जाता है। इस साल गणेश चतुर्थी उत्सव 19 सितंबर से शुरू होकर पूरे दस दिनों तक चलने वाला है मतलब कि 29 सितंबर तक।
Advertisement
Next Article