ग्राहकों की तस्वीरों से छेड़छाड़ करके उगाही करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ : दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस ने फर्जी ऋण ऐप के जरिए प्राप्त की गई लोगों की तस्वीरों से छेड़छाड़ करके उनसे कथित तौर पर पैसे वसूलने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
03:14 AM Apr 04, 2022 IST | Shera Rajput
दिल्ली पुलिस ने फर्जी ऋण ऐप के जरिए प्राप्त की गई लोगों की तस्वीरों से छेड़छाड़ करके उनसे कथित तौर पर पैसे वसूलने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
Advertisement
आईएसएसओ ने गिरोह का किया भंडाफोड़
दिल्ली पुलिस की ‘इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस’ (आईएसएसओ) इकाई ने इस गिरोह का भंडाफोड़ किया। यह गिरोह एक मोबाइल ऐप ‘कैश एडवांस’ के जरिए कथित तौर पर ऋण की पेशकश करता था, लेकिन वास्तव में वह ऐप का इस्तेमाल उपयोगकर्ताओं के फोन में मैलवेयर डालकर उनके निजी डेटा तक पहुंचने के लिए करता था।
पुलिस के अनुसार, जबरन वसूली का पैसा चीन, हांगकांग और दुबई के खातों में क्रिप्टोकरंसी के माध्यम से भेजा गया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में दिल्ली, जोधपुर, गुरुग्राम और देश के अन्य हिस्सों से आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
Advertisement
Advertisement