Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

चलती कार में महिला से गैंगरेप

NULL

12:40 PM Aug 30, 2017 IST | Desk Team

NULL

पुन्हाना,पिनगवां: नल्हड स्थित शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कालेज नल्हड में इलाज कराने आई राजस्थान की महिला जब वापस लौट रही थी , तो बस अड्डा नूंह जाने लिए बोलेरो में लिफ्ट लेना उसे इतना महंगा पड़ा कि उसकी इज्जत से कई लोग चलती गाड़ी में खेलते रहे। हद तो तब हो गई जब महिला नूंह पुलिस थाने में न्याय के लिए पहुंची तो उसे निराशा हाथ लगी। मामले में देर शाम पुलिस कप्तान नाजनीन भसीन खुद महिला थाने पहुंची और महिला जवानों को फटकार लगाई। तब कहीं जाकर महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई। लेकिन इस घटना ने साफ कर दिया कि महिलाओं की हिफाजत के लिए खोले गए महिला थानों से महिलाओं को कितना न्याय मिल पा रहा है।

जानकारी के मुताबिक बिनौली रामगढ़ जिला अलवर निवासी करीब 26 वर्षीय महिला अपने छह माह के बच्चे को गोद में लेकर मेडिकल कालेज नल्हड इलाज कराने आई थी। पहले तो उसने कार्ड बनवाया और जब वह डॉक्टर के पास पहुंची तब तक लंच का समय हो चूका था। नाराज महिला देर होने की वजह से ऑटो में सवार होकर वापस खेड़ला गांव के मोड़ तक आ गई। वहां वह बस अड्डा नूंह तक जाने के लिए वाहन के इंतजार में खड़ी थी। उसी दौरान बोलेरो आई , जिसने महिला को बैठा लिया। महिला के मुताबिक गाड़ी में तीन लोग सवार थे। महिला को देखकर उनकी नियत में खोट आ गया। एक आरोपी गाड़ी इधर-उधर घुमाता रहा और दो ने उसके साथ बलात्कार किया। पीडि़त महिला के मुताबिक एक आरोपी ने उसकी गोद से छह माह के बच्चे को छीन लिया और उसे चलती गाड़ी से फेंकने के अलावा देशी तमंचा दिखाकर जान लेने की धमकी दी और महिला को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर दिया।

आरोपियों के चंगुल से छूटकर महिला पुलिस थाने पहुंची। महिला पुलिस ने न केवल उसे बुरा भला कहा बल्कि उसकी शिकायत तक नहीं ली। बात उच्च अधिकारियों तक पहुँचने और महिला के परिजनों के नूंह आ जाने के बाद ही पर्चा दर्ज हो पाया। पुलिस ने बोलेरो गाड़ी को तो बरामद कर लिया है ,लेकिन आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। सवाल लाख टके का यह है कि दिनदहाड़े चलती बोलेरो गाड़ी में एक महिला का बलात्कार होता रहा , साथ संत गुरमीत बाबा राम रहीम पर फैसला आने की वजह से पुलिस ने जगह – जगह बेरिकेटिंग की थी , लेकिन महिला की इज्जत नहीं बचाई जा सकी।

– गुरुदत्त भारद्वाज, आस मोहम्मद

Advertisement
Advertisement
Next Article