दिल्ली के रोहिणी में बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार
दिल्ली के रोहिणी इलाके में नवजात शिशुओं की तस्करी में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ कर चार महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
01:19 AM Apr 07, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
दिल्ली के रोहिणी इलाके में नवजात शिशुओं की तस्करी में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ कर चार महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
Advertisement
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रोहिणी के बलजीत विहार निवासी इकरत (30) और मोहम्मद सद्दान (50), कंझावला निवासी रेणु (28) तथा गाजियाबाद की मोनी बेगम (30), रेखा (46) और योगेश (36) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को अपराह्न तीन बजकर 36 मिनट पर पांच दिन के एक बच्चे के लापता होने की सूचना मिली थी।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शिशु की मां उम्मत परवीन ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 11 बजे वह अपने बच्चे के साथ सो रही थी, लेकिन जब वह दोपहर करीब साढ़े बारह बजे उठी तो उसने पाया कि बच्चा वहां नहीं है।
Advertisement
जांच के दौरान, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच की और बच्चे को ले जा रही एक महिला को देखा। पुलिस को इस मामले में महिला का पीछा कर रही परवीन की भतीजी इकरत पर शक हुआ।
उसकी संदिग्ध हरकत देखकर पुलिस ने इकरत से पूछताछ की, जिसके दौरान उसने अपहरण में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। बच्चे को लेकर भाग रही महिला की पहचान रेणु के रूप में की गयी है। इसके बाद पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों को भी पकड़ लिया।
Advertisement