Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सुखा काहलवां हत्या मामले में शामिल गैंगस्टार विक्की गौंडर और प्रेम लाहौरिया का साथी तीरथ सिंह गिरफ्तार

NULL

01:35 PM Mar 04, 2018 IST | Desk Team

NULL

लुधियाना- जालंधर : कुख्यात गैंगस्टार विक्की गौंडर के इनकाउंटर के बाद गैंगस्टार या तो पकड़े जा रहे है या वे इनकाउंटर के डर से पंजाब पुलिस के सामने समर्पण कर रहे है। इसी क्रम में पंजाब के चर्चित गैंगस्टार सुक्खा काहलवां हत्या मामले में शामिल गैंगस्टार विक्की गौंडर और प्रेम लौहारिया का जिगरी यार और फरीदकोट के रहने वाला ए कैटागिरि का कुख्यात गैंगस्टार तीरथ सिंह ढिलवा को लुधियाना के नजदीक खन्ना पुलिस ने गिरफतार कर लिया है। पंजाब में अब ए कैटागिरि के महज आधा दर्जन के करीब गैंगस्टार ही बचे है। 8 साल पहले से फरार चले आ रहे तीरथ सिंह के सिर पर 2 लाख रूपए का इनाम भी था।

पुलिस ने उसे एक पिस्टल और छह कारतूसों के साथ उस वक्त गिरफ्तार किया जब 2 तारीख को चंडीगढ़-लुधियाना मुख्य राजमार्ग के नजदीक बोदली से वह गुजर रहा था। 28 वर्षीय तीरथ सिंह गैंगस्टार सुक्खा काहलवंा और रोकी फिरोजपुरिया कत्ल केस में शामिल था। यह भी पता चला है कि वह अपने जीजे के कत्ल समेत कई कत्ल, स्नैचिंग और अपहरण के कई मामलों में पुलिस को वांछित था।

आईजी अर्पित शुक्ला- जालंधर जोन ने जानकारी देते हुए बताया कि लुधियाना रेंज के डीआईजी गुरशरण सिंह संधू और खन्ना के एसएसपी नवजोत सिंह माहल को गुप्त सूचना मिली थी कुख्यात गैंगस्टर तीरथ सिंह खन्ना की तरफ आ रहा है। इस सूचना के बाद इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह ने चंडीगढ़-खन्ना हाईवे पर नाकाबंदी कर दी।

इस दौरान वहां आई एक इंडिका गाड़ी को रोका गया तो उसमें से एक व्यक्ति भागने लगा। उसका पीछा कर काबू किया गया तो उसकी पहचान तीरथ सिंह के रूप में हुई। तीरथ सिंह के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास सहित नाभा जेल ब्रेक काड के आरोपी पिंदा को पुलिस कस्टडी से छुड़वाने का भी मामला दर्ज है। पुलिस तीरथ सिंह के खन्ना में आने के कारण का पता लगाने का प्रयास करेगी। फिलहाल पुलिस द्वारा जांच के बाद कई अन्य खुलासे हो सकते है।

– सुनीलराय कामरेड

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Advertisement
Advertisement
Next Article