For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अमृतसर में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारा गया गैंगस्टर, भागने की कोशिश के दौरान लगी गोली

पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में गैंगस्टर की मौत, साथी आरोपी फरार

12:13 PM Oct 30, 2024 IST | Pannelal Gupta

पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में गैंगस्टर की मौत, साथी आरोपी फरार

अमृतसर में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारा गया गैंगस्टर  भागने की कोशिश के दौरान लगी गोली

Amritsar: अमृतसर में पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान बुधवार को एक गैंगस्टर को गोली मार दी गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना उस समय हुई, जब गैंगस्टर और एक अन्य आरोपी को हत्या के एक मामले में कुछ बरामदगी करने के लिए यहां एक स्थान पर लाया गया था।

सथियाला के सरपंच गुरदेव सिंह उर्फ गोखा की हत्या

गैंग के प्रमुख सदस्य लाखवीर सिंह उर्फ लांडा हरीके, सतप्रीत सिंह उर्फ सत्ता नौशेरा और गुरदेव जैसल ने एक सप्ताह पहले 23 अक्तूबर को गांव सथियाला के सरपंच गुरदेव सिंह उर्फ गोखा की हत्या करवाई थी। सरपंच की हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। तीनों को हिमाचल प्रदेश के मनाली से पकड़ा था।

इनमें मारा गया बदमाश गुरशरण सिंह, परवीन सिंह गांव हरीके और पारस गांव नूर्डी शामिल थे। पुलिस ने मामले में गुरशरण सिंह और पारस को लेकर बुधवार को मौके पर हथियार की बरामदगी के लिए पहुंची थी, तभी बदमाशों ने पुलिस कर्मियों को धक्का देकर भागने की कोशिश की। आरोपियों ने झाड़ियों में रखे हथियारों से पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों पर फायरिंग की। फायरिंग में गुरशरण सिंह को गोली लगने से उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरा आरोपी पारस गोलीबारी करते हुए मंड क्षेत्र में नदी में कूदकर फरार हो गया।

पुलिस कर्मियों पर चलायी गोलियां

पुलिस ने बताया कि गैंगस्टर गुरशरण और पारस को कुछ वस्तुओं की बरामदगी करने के लिए अमृतसर में एक स्थान पर ले जाया गया था, तभी दोनों गैंगस्टर ने झाड़ियों में छिपाकर रखी बंदूक उठा ली और भागने की कोशिश करते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस कर्मियों पर गोलियां चलायीं। पुलिसकर्मियों ने भी आत्मरक्षा में गोलियां चलायीं, जिसमें गुरशरण की मौत हो गयी जबकि पारस नदी में कूद गया और भाग गया। पारस को पकड़ने के लिए तलाश अभियान चलाया जा रहा है।

आरोपियों पर हत्या समेत कई आपराधिक मामलों दर्ज

पुलिस उप महानिरीक्षक सतेंद्र सिंह ने एक बयान में बताया कि गैंगस्टर को एक स्थान पर ले जाया गया था। पुलिस को दिए उसके बयान के अनुसार, उसने वहां हथियार छिपाकर रखे थे। उन्होंने बताया कि दोनों गैंगस्टर ने अचानक पुलिस अधिकारियों को धक्का दिया और भागने लगे। उन्होंने पुलिस दल पर गोलियां भी चलायीं। उन्होंने ये हथियार झाड़ियों में छिपाकर रखे थे। सिंह ने बताया कि आरोपियों को हत्या समेत कई आपराधिक मामलों के सिलसिले में पकड़ा गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Pannelal Gupta

View all posts

Advertisement
×