For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्ननोई ‘मास्टरमाइंड’ है : दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कहा कि गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का ‘मास्टरमाइंड’ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई है और वह फिलहाल दिल्ली पुलिस की हिरासत में है।

12:14 AM Jun 09, 2022 IST | Shera Rajput

दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कहा कि गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का ‘मास्टरमाइंड’ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई है और वह फिलहाल दिल्ली पुलिस की हिरासत में है।

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्ननोई ‘मास्टरमाइंड’ है   दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कहा कि गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का ‘मास्टरमाइंड’ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई है और वह फिलहाल दिल्ली पुलिस की हिरासत में है।
Advertisement
महाकाल को किया गिरफ्तार
पुलिस के विशेष आयुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) एच एस धालीवाल ने यहां प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस ने गायक और कांग्रेस नेता के हत्याकांड में शामिल मुख्य शूटर के करीबी सहयोगी सिद्धेश हिरामन काम्ले उर्फ महाकाल को गिरफ्तार कर लिया है।
महाकाल को महाराष्ट्र पुलिस की 14 दिनों की हिरासत में
Advertisement
उन्होंने कहा कि महाकाल को महाराष्ट्र पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में मकोका के एक मामले के तहत पुणे से गिरफ्तार किया गया और वह फिलहाल महाराष्ट्र पुलिस की 14 दिनों की हिरासत में है।
विशेष आयुक्त ने बताया कि पुलिस ने हत्याकांड में शामिल पांच और लोगों की पहचान की है।
हत्याकांड में लॉरेंस के रिश्तेदार सचिन बिश्नोई की भी भूमिका का पता चला
धालीवाल ने कहा कि हत्याकांड में लॉरेंस के रिश्तेदार सचिन बिश्नोई की भी भूमिका का पता चला है।
हालांकि पुलिस ने मूसेवाला (28) की हत्या की वजह के बारे में जानकारी नहीं दी और यह भी नहीं बताया कि राष्ट्रीय राजधानी की अति सुरक्षित तिहाड़ जेल में कैद होने के बावजूद लॉरेंस बिश्नोई ने हत्या की साजिश कैसे रची और उसे कैसे अंजाम दिया।
महाकाल ने लॉरेंस के कहने पर जुर्म को दिया अंजाम
पुलिस के मुताबिक, महाकाल ने लॉरेंस के कहने पर जुर्म को अंजाम दिया। मूसेवाला की हत्या के मुख्य शूटर और लॉरेंस के समन्वय में महाकाल अपराध करता था।
पंजाब के मानसा जिले में 29 मई को अज्ञात हमलावारों ने मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
कनाडा में रहने वाला गोल्डी बरार सहित उसके गिरोह के सदस्यों ने रची थी मूसेवाला की हत्या की साजिश 
इससे पहले, लॉरेंस ने जांचकर्ताओं को बताया था कि कनाडा में रहने वाला गोल्डी बरार सहित उसके गिरोह के सदस्यों ने साजिश रची और मूसेवाला की हत्या कर दी।
अधिकारियों ने बताया था कि लॉरेंस पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है और उसने अब तक अपने गिरोह के सदस्यों के नामों का खुलासा नहीं किया है, जो हत्या के असली साजिशकर्ता हैं।
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×