For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दिल्ली वासियों की कूड़े की परेशानी हुई अब दूर ! MCD ने लॉन्च किया ये एप, 24 घंटों में होगा समाधान

अब दिल्ली वासियों की सारी कूड़े की परेशानी दूर होने वाली है। क्योंकि दिल्ली नगर निगम ने एक ऐसा फैसला लिया है, जो अब दिल्ली में कूड़ा और सफाई संबंधी शिकायतों का समाधान 24 घंटे के भीतर किया जाएगा।

01:28 PM Aug 26, 2023 IST | Desk Team

अब दिल्ली वासियों की सारी कूड़े की परेशानी दूर होने वाली है। क्योंकि दिल्ली नगर निगम ने एक ऐसा फैसला लिया है, जो अब दिल्ली में कूड़ा और सफाई संबंधी शिकायतों का समाधान 24 घंटे के भीतर किया जाएगा।

दिल्ली वासियों की कूड़े की परेशानी हुई अब दूर   mcd ने लॉन्च किया ये एप   24 घंटों में होगा समाधान
अब दिल्ली वासियों की सारी कूड़े की परेशानी दूर होने वाली है।  क्योंकि दिल्ली नगर निगम ने एक ऐसा फैसला लिया है, जो अब दिल्ली में कूड़ा और सफाई संबंधी  शिकायतों का समाधान 24 घंटे के भीतर किया जाएगा। इसको लेकर एमसीडी  ने अपने सफाई से जुड़े ऐप ‘311’ को एक्टिव किया है।  यानी कि अगर अब आपको दिल्ली में कहीं भी कूड़ा या गंदगी दिखती है, तो ‘311’ ऐप के जरिए शिकायत कर सकती है.इसके अलावा कचरा संवेदनशील प्वाइंट  की शिकायत मिलने पर 14 दिन में उसे हटा दिया जाएगा।  इस ऐप से जुड़ी समस्याओं का समाधान डेली बेसिस पर किया जाएगा।
Advertisement
MCD ने मेगा सफाई अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का नाम ‘अब दिल्ली होगी साफ’ है।  इस अभियान के तहत MCD के अधिकारी, कर्मचारी, पार्षद, विधायक सभी दिल्ली के लोगों के साथ प्रत्येक वार्ड की सफाई करने में लगेंगे और दिल्ली की जनता की शिकायतों के लिए MCD का ‘311’ नाम से एक ऐप है। इस ऐप पर आप अपने इलाके में सफाई को लेकर शिकायत करते हैं, तो उसे तत्काल ठीक किया जाएगा।
कब होगी दिल्ली साफ?
Advertisement
दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा ” ‘अब दिल्ली होगी साफ’ अभियान के तहत जारी इस ऐप से जुड़ी जरूरी जानकारी देते हुए बताया कि कूड़ा, गढ्ढा, स्ट्रीट लाइट, पार्क आदि से संबंधित समस्या की शिकायत लोग ऐप पर कर सकते हैं।  शिकायत करने के लिए आपको उस समस्या का फोटो क्लिक कर लोकेशन के साथ ऐप पर भेज देना है. आपकी समस्या का समाधान 24 घंटे के भीतर किया जाएगा, दिल्ली के सभी DC को आदेश दिया गया है।  इस ऐप से जुड़ी समस्याओं का समाधान रोजाना किया जाए।
उन्होंने कहा  दिल्ली के सभी 12 जोनों के DC अपने स्तर पर जांच करें और इसकी फोटो लोकेशन के साथ ऐप पर डालें।  कूड़ा प्वाइंट की शिकायतों को दो सप्ताह के भीतर हल किया जाएगा। इस ऐप में जितनी भी शिकायत आएंगी उनको दिल्ली की तीन एजेंसियों द्वारा मॉनिटर किया जाएगा। इनमें पर्यावरण विभाग, एमसीडी और कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट शामिल है।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×