W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

LPG Price Hike : गैस सिलेंडर के फिर बढ़े दाम, जानें नई कीमत

LPG Price Update : सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं। यह लेंडर होटल, रेस्टोरेंट और शादियों में इस्तेमाल किया जाता है।

03:51 AM Dec 01, 2024 IST | Ranjan Kumar

LPG Price Update : सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं। यह लेंडर होटल, रेस्टोरेंट और शादियों में इस्तेमाल किया जाता है।

lpg price hike   गैस सिलेंडर के फिर बढ़े दाम  जानें नई कीमत
Advertisement

LPG Cylinder Price hike : दिसंबर के पहले दिन ही महंगाई की मार पड़ी है। सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं। यह सिलेंडर होटल, रेस्टोरेंट, शादियों में इस्तेमाल किया जाता है, जिसका सीधा असर खाने-पीने की चीजों में महंगाई के रूप में दिखेगा। राहत की बात है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं किया गया है। इंडियन ऑयल के मुताबिक 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 16.50 रुपए बढ़ाई गई है। नवंबर की पहली तारीख को भी कीमत में इजाफा हुआ था। बता दें, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को रसोई गैस सिलेंडर पर 300 रुपए की सब्सिडी मिलती है। सब्सिडी साल में 12 सिलेंडरों तक मिलती है।

दिल्ली में 1818.50 रुपए में मिलेगा कमर्शियल सिलेंडर

अब दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1818.50 रुपए में मिलेगा। नवंबर में कीमत में 62 रुपए का इजाफा किया गया था। अक्टूबर में दाम 1740 रुपए था। यह लगातार पांचवां महीना है, जब तेल कंपनियों ने सिलेंडर की कीमत बढ़ाई गई है। दिल्ली के अलावा कोलकाता में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर 1927.00 रुपए का हो गया है। यह गैस सिलेंडर मुंबई में 1771 रुपए और चेन्नई में 1980.50 रुपए में मिल रहा है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 1 नवंबर को 62 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। इससे पहले 1 अक्टूबर को 48.50 रुपए, 1 सितंबर को 39 और 1 अगस्त को 6.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी।

घरेलू सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में इजाफा नहीं किया गया है। 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर के दिल्ली में दाम 803 रुपए, कोलकाता में 829 रुपए, मुंबई में 802.50 रुपए, चेन्नई में 818.50 रुपए हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ranjan Kumar

View all posts

Advertisement
×