W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

गौतम मिगलानी का निधन, कमलनाथ ने जताया शोक

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के राजनैतिक सलाहकार आर के मिगलानी के पुत्र गौतम मिगलानी का आज यहां निधन हो गया।

05:22 PM Feb 22, 2020 IST | Shera Rajput

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के राजनैतिक सलाहकार आर के मिगलानी के पुत्र गौतम मिगलानी का आज यहां निधन हो गया।

गौतम मिगलानी का निधन  कमलनाथ ने जताया शोक
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के राजनैतिक सलाहकार आर के मिगलानी के पुत्र गौतम मिगलानी का आज यहां निधन हो गया। 
श्री गौतम मिगलानी का निधन हृदय गति रुकने के कारण हुआ। वे अपने पिता से मिलने यहां आए थे। 
प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार श्री गौतम मिगलानी की पार्थिव देह रात्रि में ही विमान से भोपाल से दिल्ली ले जायी जा रही है। रविवार को उनकी अंत्येष्टि दिल्ली में की जाएगी। 
श्री कमलनाथ ने ट्वीट में लिखा है‘मेरे अभिन्न सहयोगी श्री आर के मिगलानी के पुत्र गौतम मिगलानी का दुखद निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। परम पिता परमेश्वर यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।‘ 
श्री कमलनाथ के पुत्र एवं छिंदवाड़ सांसद नकुलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा‘परिवार के अभिन्न अंग श्री आर के मिगलानी अंकल के पुत्र गौतम मिगलानी जी के आकस्मिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे।’ 
प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी चंद्रप्रभाष शेखर, प्रकाश जैन, श्रीमती शोभा ओझा, राजीव सिंह, नरेंद, सलूजा, अभय दुबे, भूपेन्द, गुप्ता और अन्य नेताओं ने भी श्री मिगलानी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
 
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, विधानसभा में विपक्ष के नेता गोपाल भार्गव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और अन्य भाजपा नेताओं ने भी श्री गौतम मिगलानी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। भाजपा नेताओं ने शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना भी ईश्वर से की है।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×