देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement
इजराइली सेना ने दो हफ्तों तक किए गए हमलों के बाद गाजा के मुख्य अस्पताल से अपने सैनिकों को हटा लिया और अपने पीछे तबाही के बड़े निशान छोड़ दिए हैं। फलस्तीनी निवासियों ने यह जानकारी दी।
आपको बता दें इजराइली सैनिकों को हटाए जाने के बाद सोमवार को सुबह सैकड़ों लोग शिफा अस्पताल और आसपास के इलाकों में लौटे जहां उन्हें अस्पताल के अंदर और बाहर शव पड़े मिले।इजराइली सेना ने इस हमले को करीब छह महीने से चल रहे युद्ध के सबसे सफल अभियान में से एक बताया और कहा कि उसने सैकड़ों हमास और अन्य आतंकवादियों को मार गिराया तथा कुछ अहम खुफिया दस्तावेज भी जब्त किए।
बता दें इजराइली सेना हटाए जाने के बाद इलाके में लौटे मोहम्मद महदी ने घटनास्थल के दृश्य को ‘‘पूरी तबाही’’ बताया। उन्होंने कहा कि कई इमारतें जला दी गयीं। उन्होंने इलाके में छह शवों की गिनती की। इनमें से दो शव अस्पताल परिसर में पड़े थे।एक अन्य निवासी याहिया अबू औफ ने कहा कि अस्पताल में मरीज, चिकित्सा कर्मी तथा विस्थापित लोग मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि कई मरीजों को नजदीकी अहली हॉस्पिटल ले जाया गया है।उन्होंने बताया कि सेना के बुलडोजर ने अस्पताल परिसर के भीतर एक अस्थायी कब्रिस्तान को ढहा दिया है।