Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Geeta Kapur का गॉर्जियस ट्रांसफॉर्मेशन – 51 की उम्र में भी दिखा स्टाइलिश अंदाज़!

गीता कपूर ने 51 की उम्र में दिखाया नया अंदाज़

09:27 AM Apr 14, 2025 IST | Tamanna Choudhary

गीता कपूर ने 51 की उम्र में दिखाया नया अंदाज़

Advertisement

भारतीय डांस इंडस्ट्री की एक चमकता हुआ नाम हैं गीता कपूर, जिन्हें आज हर कोई ‘गीता मां’ के नाम से जानता है।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक बैकग्राउंड डांसर के रूप में की थी और फिर धीरे-धीरे कोरियोग्राफर बनीं।

लेकिन असली पहचान उन्हें ‘डांस इंडिया डांस’ जैसे पॉपुलर डांस रियलिटी शो से मिली, जहां उन्होंने न सिर्फ प्रतियोगियों को ट्रेन किया बल्कि दर्शकों का दिल भी जीत लिया।

हालांकि, प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ गीता अपनी पर्सनल लाइफ और स्टाइलिश लुक्स को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं।

51 साल की उम्र में भी गीता न केवल फिट और एक्टिव हैं, बल्कि उनका फैशन सेंस भी कमाल का है। साड़ी हो या वेस्टर्न आउटफिट, हर अंदाज़ में वह कमाल की लगती हैं।

हाल ही में गीता कपूर का एक ट्रेडिशनल अवतार सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह रेड और वाइट फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ी में नजर आईं।

खुले पल्लू वाली इस साड़ी को उन्होंने कंधे से गिरते गले वाले ऑफ-शोल्डर ब्लाउज के साथ पेयर किया, जिसमें सफेद बूटियों की कढ़ाई उनके लुक को और भी निखार रही थी।

गीता की साड़ी का कलर कॉम्बिनेशन जितना खूबसूरत है, उतनी ही प्यारी उनकी फ्लोरल जूलरी।

रेड फ्लावर रिंग, पत्ती शेप ईयररिंग्स और स्टाइलिश ब्रेसलेट ने उनके पूरे लुक को ग्रेसफुल बना दिया।

Advertisement
Next Article