W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की प्रशंसा में जुटे गहलोत, बोले- भारत जोड़ो यात्रा से एक नए रूप में सामने आए राहुल गांधी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से पार्टी नेता राहुल गांधी एक नए रूप में सामने आए हैं।

07:11 PM Nov 23, 2022 IST | Desk Team

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से पार्टी नेता राहुल गांधी एक नए रूप में सामने आए हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की प्रशंसा में जुटे गहलोत  बोले  भारत जोड़ो यात्रा से एक नए रूप में सामने आए राहुल गांधी
Advertisement
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से पार्टी नेता राहुल गांधी एक नए रूप में सामने आए हैं। गहलोत ने कहा कि इस यात्रा ने पूरे देश को एक संदेश दिया है और राजस्थान में भी यह यात्रा शानदार रहेगी।
Advertisement
भारत जोड़ो यात्रा के प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर गहलोत ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा, सोशल मीडिया ने राहुल गांधी की छवि को धूमिल करने का कुप्रयास किया था, (इस यात्रा से) उसकी धज्जियां उड़ गई हैं। राहुल गांधी नए रूप में सामने आए हैं एक समर्पित, प्रतिबद्ध (नेता के रूप में)।’’
यात्रा निकालने के कांग्रेस के फैसले की सराहना करते हुए गहलोत ने कहा, ‘‘तमाम तरीके से देखें तो यह ऐतिहासिक निर्णय था एआइसीसीसी का। यह खाली कांग्रेस की यात्रा नहीं है, ये देशव्यापी, देश की यात्रा है। यात्रा तमाम लोगों को लेकर चल रही है। इसलिए लोग जुड़ते जा रहे हैं। यह यात्रा संदेश देने वाली यात्रा है।’’
भगवा पार्टी पर साधा निशाना 
Advertisement
गहलोत ने कहा, ‘‘इस यात्रा ने पूरे मुल्क को संदेश दिया है। और जनता उठ खड़ी हुई है। वक्त बताएगा कि किस प्रकार जनता इन्हें (भाजपा वालों को) किस तरह से जवाब देती है।’’उल्लेखनीय है कि भारत जोड़ो यात्रा के दिसंबर के पहले सप्ताह में राजस्थान पहुंचने का कार्यक्रम है। यात्रा लगभग 20 दिन राजस्थान में रहेगी और राज्य के छह जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा की तैयारियों को लेकर बुधवार को यहां कांग्रेस के ‘वार रूम’ में बैठक हुई। इसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व अन्य नेता भी मौजूद थे।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×