Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Ghatkopar Hoarding Crash: घाटकोपर होर्डिंग हादसे में BMC ने अधिकृत इंजीनियर को किया गिरफ्तार

12:51 AM May 31, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

Ghatkopar Hoarding Crash: मुंबई के घाटकोपर इलाके में 13 मई को होर्डिंग गिरने की घटना में 17 लोगों की मौत हुई थी। जिसमें करीब 80 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इस हादसे में BMC ने एक अधिकृत इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने गुरुवार को बताया कि गिरफ्तार इंजीनियर का नाम मनोज रामकृष्ण संघू है। बृहन्मुंबई नगर निगम के पैनल में शामिल संघू ने होर्डिंग के लिए स्थिरता प्रमाण पत्र दिया था। 120 फुट गुणा 140 फुट की होर्डिंग लगाते समय नींव कम से कम 20 फीट गहरी होनी चाहिए थी, लेकिन वह सतही और घटिया थी। जिसके कारण इतना बड़ा हादसा हुआ था।

आपत्ति के बाद भी संघू ने इसके लिए स्थिरता प्रमाणपत्र जारी कर दिया था। इस हादसे में यह दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले अवैध रूप से होर्डिंग लगाने वाली कंपनी के मालिक भावेश भिंडे को गिरफ्तार किया गया था। मामले में भिंडे की पूर्व सहयोगी जान्हवी मराठं वांछित है। उसने अग्रिम जमानत के लिए आवेदन भी किया है। संघू को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। होर्डिंग गिरने की घटना के तीन दिन बाद ईगो मीडिया के निदेशक भावेश भिंडे को राजस्थान के उदयपुर से गिरफ्तार किया गया। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।

पुलिस ने ईगो मीडिया के निदेशकों और अधिकारियों तथा अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 304-2 (जब यह ज्ञात हो कि किसी के कृत्य से मृत्यु हो सकती है), 338 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना) और 34 (समान मंशा) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अब प्राथमिकी में धारा 120बी (आपराधिक साजिश) भी जोड़ दी है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article