For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Ghaziabad Fire : घर में लगी भीषण आग, 6 लोग बुरी तरह झुलसे

04:27 PM Aug 07, 2024 IST | Abhishek Kumar
ghaziabad fire   घर में लगी भीषण आग  6 लोग बुरी तरह झुलसे

Ghaziabad Fire : गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में एक घर में हुए गैस रिसाव के चलते आग लग गई। बता दें कि किचन में चाय बनाने पहुंची महिला ने जैसे ही चूल्हा जलाया, घर में आग लग गई। आग के कारण छह लोग बुरी तरह झुलस गए। वहीं सभी का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है।

Highlights
. गाजियाबाद के साहिबाबाद में एक घर में आग लग गई
. आग लगने से 6 लोग बुरी तरह झुलस गए
. सभी का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है

Ghaziabad Fire : घर में लगी भीषण आग

गाजियाबाद(Ghaziabad Fire) के थाना साहिबाबाद इलाके के अर्थला स्थित नीलमणि कॉलोनी में एक मकान में बुधवार सुबह हुए गैस रिसाव के कारण आग लगने से छह लोगों के झुलसने की घटना सामने आई। सुबह घर में रहने वाली महिला रेनू जब परिवार के लिए चाय बनाने उठी और जैसे ही एलपीजी चूल्हे को जलाया, पूरे कमरे में आग फैल गई।इस घटना में घर में मौजूद सभी छह लोग बुरी तरह झुलस गए। घटना में रेनू, उसके पति प्रमोद के अलावा अजय, दीपक और बुधपाल झुलस गए हैं। इस घटना में रेनू का 7 माह का बेटा भी बुरी तरह झुलसकर जख्मी हो गया है।

Ghaziabad Fire :सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है इलाज

सभी घायलों को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। फिर उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की। आसपास रहने वाले लोगों के मुताबिक घटना सुबह करीब 7 बजे के आसपास हुई। आग लगते ही घर में चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसी तरीके से आग पर काबू पाते हुए घायलों को बाहर निकाला।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Abhishek Kumar

View all posts

Advertisement
×