टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

गाजियाबाद:अनंत होटल से मिला 23 साल की महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप

03:25 PM Oct 22, 2023 IST | R.N. Mishra

गाजियाबाद के अनंत होटल से 23 साल की महिला का शव बरामद हुआ है। इस मामले को लेकर एसीपी सलोनी अग्रवाल ने कहा कि महिला की लाश की सूचना मिलने के बाद वेव सिटी पुलिस स्टेशन की एक पुलिस टीम होटल पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले गई।

अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला की इसी साल नवंबर में शादी होनी थी। आगे उन्होंने बताया कि परिवार को होटल में महिला की मौत के बारे में उसके दोस्त अजहरुद्दीन ने दी।जिसने महिला के भाई को इसकी जानकारी दी। आगे उन्होंने कहा कि मृतक महिला का भाई शिकायत देगा और उसके आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। बता दें इससे पहले भी कई बार अनंत होटल खबरों में रह चुका है। इसी अंनत होटल में इससे पहले बिहार की एक महिला मृत पाई गई थी। इस होटल का नाम पहले मेट्रो होटल था। हाल ही में इसका नाम बदलकर अनंत होटल कर दिया गया।
-

Advertisement
Advertisement
Next Article