Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

घोसी उपचुनाव : आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने किया सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह का समर्थन

उत्तर प्रदेश में घोसी विधानसभा उपचुनाव में आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट (IPF) भाजपा को हराने के लिए समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह के समर्थन में आयी है।

01:14 PM Sep 01, 2023 IST | Desk Team

उत्तर प्रदेश में घोसी विधानसभा उपचुनाव में आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट (IPF) भाजपा को हराने के लिए समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह के समर्थन में आयी है।

उत्तर प्रदेश में घोसी विधानसभा उपचुनाव में आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट (IPF) भाजपा को हराने के लिए समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह के समर्थन में आयी है।
Advertisement
इस संबंध में आइपीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस आर दारापुरी ने बताया कि घोसी विधानसभा और मऊ जनपद में बड़ पैमाने पर बुनकर रहते हैं। भाजपा की सरकार में बुनकरों का हाल बेहाल है। उनके फ्लैट रेट पर बिजली के आदेश को वापस ले लिया गया जिसके कारण उन्हें महंगी बिजली खरीदनी पड़ रही है और पहले से ही संकट में चल रहे बुनकरी उद्योग की तबाही हो रही है। उन्होंने बताया कि रोजगार का संकट भी जबरदस्त है। भाजपा सरकार की तमाम घोषणाओं के बावजूद रोजगार सृजन की दिशा में कुछ भी नहीं किया जा रहा है।
श्री दारापुरी ने कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की आजादी और संवैधानिक मूल्यों पर लगातार हमले हो रहे हैं। समाज के मैत्री भाव को नष्ट किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में भाजपा को चुनाव में हराना वक्त की जरूरत है। इसलिए आइपीएफ ने समाजवादी पार्टी के घोसी विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी का समर्थन करने का निर्णय लिया है।
Advertisement
Next Article