For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

नोएडा के गर्ल्स हॉस्टल में दिखा भूत! डर से मची भगदड़ में दो लड़कियां हुईं घायल

02:34 PM Feb 20, 2024 IST | Ritika Jangid
नोएडा के गर्ल्स हॉस्टल में दिखा भूत  डर से मची भगदड़ में दो लड़कियां हुईं घायल

भूत-प्रेत की कहानियों पर आज के समय में काफी लोग यकीन नहीं करते। लेकिन जब भी कभी ऐसी घटना सामने आती है जहां भूत दिखने का दावा किया गया हो तो लोगों की रूंह कांप जाती हैं। अब ऐसी ही एक खबर नोएडा के सेक्टर 62 स्थित बाल कल्याण समिति से सामने आई हैं जहां भूत दिखने की घटना से भगदड़ मच गई इस बीच दो किशोरियां घायल भी हो गई।

Ghost rumor Triggers Stampede at Noida Girls' Hostel

भूत दिखने की अफवाह

दरअसल, नोएडा सेक्टर 62 के बी- ब्लॉक में स्थित बाल कल्याण समिति में कई किशोरियां रहती हैं। रविवार रात के समय हॉस्टल में किसी ने शोर मचा दिया कि भूत आ गया है। इस डर से किशोरियां भागने लगी। चीख-पुकार में दो लड़कियां ममता और भूमि इस भगदड़ जमीन पर गिरकर घायल हो गईं।

Ghost rumor Triggers Stampede at Noida Girls' Hostel

हालांकि किसी तरह होमगार्ड सतीश ने स्थिती को संभाला और दोनों बालिकाओं को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस घटना के बाद बाल कल्याण समिति में रहने वाली बच्चियों में भय का माहौल है।

किशोरियों में डर का माहौल

जिला अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति सामान्य है। उनका उपचार चल रहा है। वहीं, डीपीओ अतुल कुमार सोनी का कहना है कि एक बालिका की हालत मानसिक रूप से कमजोर है। उसने ही शोर मचाया था। इसी कारण भगदड़ मची थी।

Ghost rumor Triggers Stampede at Noida Girls' Hostel

हालांकि, इस घटना के बाद बाल कल्याण समिति में रहने वाली बच्चियों में भय का माहौल है। भूत को लेकर बच्चियों में तरह-तरह की चर्चा चल रही है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि भूत के भेष में कोई युवक हॉस्टल में घुस गया, जिसे देखकर किशोरियां डर गई तथा इधर-उधर भागने लगी।

नहीं की गई शिकायत

घटना के संबंध में थाना सेक्टर 58 प्रभारी का कहना है कि घटना संज्ञान में आई है। लेकिन अभी तक किसी भी तरह की शिकायत नहीं की गई है। शिकायत मिलने पर जांच की जायेगी। फिलहाल इस मामले में बाल कल्याण समिति की तरफ किसी भी तरह का बयान जारी नहीं किया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Ritika Jangid

View all posts

Advertisement
×