For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

'गिफ्ट तो मिला लेकिन नंबर नहीं' बीजेपी नेता की पोस्ट हुई वायरल

02:02 PM Nov 03, 2023 IST | Khushboo Sharma
 गिफ्ट तो मिला लेकिन नंबर नहीं  बीजेपी नेता की पोस्ट हुई वायरल

तेमजेन इम्ना अलॉन्ग नगालैंड के भाजपा अध्यक्ष अपनी मजेदार अंदाज के लिए प्रसिद्ध हैं। वह अक्सर सोशल नेटवर्क साइट्स पर दिलचस्प और मजेदार पोस्ट को शेयर करते रहते है। विशेष रूप से अलॉन्ग के जवाब देने का तरीका गजब का होता है। दूसरों के लिए उनके जवाब और अधिक दिलचस्प होते हैं। टूरिज्म और हायर एजुकेशन मिनिस्टर फिर से अपनी मजेदार शैली के चलते खबरों में हैं। यह घटना बीजेपी लीडर की इंडिगो यात्रा से जुडी हुई है। उन्होनें इस बारें में सारी जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स के जरिए शेयर करके बताई है।

यहां देखें वायरल पोस्ट

Courtesy : ये पोस्ट भाजपा अध्यक्ष तेमजेन इम्ना अलॉन्ग ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर किया

तेमजेन इम्ना अलॉन्ग ने बुधवार को एक तस्वीर साझा की और उस तस्वीर के साथ एक मैसेज भी मौजूद है। भाजपा नेता ने इस पोस्ट के कैप्शन पर लिखा- आसान भाषा में मेरेको फोन नंबर नहीं दिया। इसी कैप्शन के साथ उन्होनें इसमें एक फनी सा इमोजी भी लगा दिया है। इसके अलावा इस बैग के साथ एक नोट भी मौजूद था जिसमें लिखा था कि, "डियर सर, फ्लाइट संख्या 6E (513) DEL CCU पर आपको देखकर अच्छा लगा। आप हमेशा की तरह इस बार भी बहुत क्यूट लग रहे थे। मैंने आपको अपना फोन नंबर दिया होता, मगर हमारा तो सरनेम एक ही है। इस तरह हम दोनों भाई-बहन हुए। इंडिगो के साथ यात्रा करने के लिए आपका धन्यवाद।'

लोगों ने दिए अपने रिएक्शन

बीपीपी नेता का यह पोस्ट सोशल नेटवर्क साइट्स पर वायरल हो गया है। यूजर्स ने इस पोस्ट पर बहुत सारे कमेंट भी कर दिए है। एक शख्स ने लिखा कि, "सिंगल लड़कों के साथ यही होता है। इसमें कोई नई बात नहीं है।" इसमें दिलचस्प बात ये है कि अलॉन्ग ने इसका रिप्लाई भी दिया है। उन्होंने लिखा कि ये मेरे साथ हमेशा हो रहा है। वहीं एक दूसरे यूज़र ने कमेंट किया कि, "हवा में प्यार मिल गया। इसके अलावा भी बहुत लोगों ने बहुत से अनोखे और मजेदार कमेंट किए है। इसी के साथ एक महिला यूज़र ने कमेंट किया कि, "अब आप उसे रक्षाबंधन पर विश कीजिएगा।"

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Khushboo Sharma

View all posts

Advertisement
×