W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

महाराष्ट्र : भाजपा प्रतिनिधिमंडल आज राज्यपाल भगत सिंह कोश्यिारी से करेगा मुलाकात

महाराष्ट्र की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को समाप्त हो रहा है और नयी सरकार के गठन को लेकर गतिरोध जारी रहने के बीच भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यिारी से मुलाकात करेगा।

03:47 AM Nov 07, 2019 IST | Desk Team

महाराष्ट्र की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को समाप्त हो रहा है और नयी सरकार के गठन को लेकर गतिरोध जारी रहने के बीच भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यिारी से मुलाकात करेगा।

महाराष्ट्र   भाजपा प्रतिनिधिमंडल आज राज्यपाल भगत सिंह कोश्यिारी से करेगा मुलाकात
Advertisement
महाराष्ट्र की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को समाप्त हो रहा है और नयी सरकार के गठन को लेकर गतिरोध जारी रहने के बीच भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यिारी से मुलाकात करेगा।
Advertisement
राज्य में 21 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। लेकिन नयी सरकार में मुख्यमंत्री पद और विभागों के बंटवारे को लेकर भाजपा और उसके गठबंधन सहयोगी शिवसेना के बीच गतिरोध कायम है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंतीवार ने बुधवार को कहा, ‘‘प्रदेश इकाई प्रमुख चंद्रकांत पाटिल के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस द्वारा मंजूर एक संदेश के साथ कोश्यिारी से मुलाकात करेगा।’’

उद्धव ठाकरे को नहीं मिला है भाजपा से कोई प्रस्ताव : संजय राउत

उन्होंने कहा, ‘‘राज्यपाल के साथ मुलाकात का ब्यौरा बाद में मीडिया से साझा किया जाएगा।’’ उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी ने नये प्रदेश प्रमुख का चयन करने की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है। भाजपा नेता ने कहा कि चंद्रकांत पाटिल अगले मंत्रिमंडल में बने रहेंगे। मुनगंतीवार ने कहा, ‘‘नये भाजपा प्रदेश प्रमुख का चयन करने की प्रक्रिया 31 दिसंबर तक पूरी की जाएगी।’’
Advertisement
भाजपा ने एक व्यक्ति एक पद की नीति अपनाई है। पाटिल भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के करीबी माने जाते हैं। पाटिल ने इस साल जुलाई में प्रदेश भाजपा का प्रभार संभाला था। वह निवर्तमान सरकार में राजस्व मंत्री के पद पर हैं। गौरतलब है कि राज्य में हालिया चुनाव में भाजपा ने 288 सदस्यीय विधानसभा में सबसे अधिक 105 सीटें जीती हैं। वहीं, उसकी सहयोगी पार्टी शिवसेना को 56 सीटों पर जीत मिली।
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×