Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मुंबई में निर्माणाधीन फ्लाइओवर का गर्डर गिरा, हादसे में 14 कर्मचारी घायल

नगर निकाय अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में एमटीएनएल जंक्शन पर निर्माणाधीन फ्लाइओवर का गर्डर शुक्रवार सुबह गिर जाने से कम से कम 14 कर्मचारी घायल हो गए।

01:08 PM Sep 17, 2021 IST | Ujjwal Jain

नगर निकाय अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में एमटीएनएल जंक्शन पर निर्माणाधीन फ्लाइओवर का गर्डर शुक्रवार सुबह गिर जाने से कम से कम 14 कर्मचारी घायल हो गए।

नगर निकाय अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में एमटीएनएल जंक्शन पर निर्माणाधीन फ्लाइओवर का गर्डर शुक्रवार सुबह गिर जाने से कम से कम 14 कर्मचारी घायल हो गए।  गर्डर लोहे की लंबी छड़ें होती हैं, जो पुल को सहारा देने के लिए शहतीर की तरह इस्तेमाल की जाती हैं। 
Advertisement
अधिकारियों ने बताया कि हादसा तड़के चार बजकर 41 मिनट पर हुआ। घायल कर्मचारियों को विले पार्ले स्थित वी एन देसाई अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि सभी घायलों की हालत स्थिर है। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस, दमकलकर्मी तथा अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। 
अधिकारियों ने शुरुआती रिपोर्ट के हवाले से बताया कि घायलों की उम्र 21 वर्ष से 49 वर्ष के बीच है। जब गर्डर गिरा तब ये लोग वहां पर कुछ काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। यह फ्लाइओवर सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड पर बनाया जा रहा है। इससे ईस्ट-वेस्ट लिंक और बीकेसी इलाके में यातायात दबाव कम होगा। 
Advertisement
Next Article