Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

गिरिराज ने केजरीवाल पर लगाया वोटबैंक की राजनीति कर दिल्ली को बर्बाद करने का आरोप

एक अन्य ट्वीट में गिरिराज सिंह ने अरविंद केजरीवाल की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “बीजेपी कार्यकर्ताओं के जोश को सलाम।

09:47 AM Feb 04, 2020 IST | Desk Team

एक अन्य ट्वीट में गिरिराज सिंह ने अरविंद केजरीवाल की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “बीजेपी कार्यकर्ताओं के जोश को सलाम।

केंद्रीय मंत्री व बिहार के बेगूसराय से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद गिरिराज सिंह ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। गिरिराज सिंह ने कहा कि केजरीवाल ने तुष्टिकरण की राजनीति के कारण दिल्ली को कट्टरपंथियों का गढ़ बना दिया। 
Advertisement
बीजेपी के ‘फायरब्रांड’ नेता सिंह ने केजरीवाल पर वोटबैंक की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए ट्वीट किया, “केजरीवाल ने तुष्टिकरण से दिल्ली को कट्टरपंथियों का गढ़ बना दिया। और कट्टरपंथी तैयार हो सके इसके लिए मौलवियों और सहायक को 18,000 रुपये की तनख्वाह दी जा रही है। शांति का संदेश देने वाले दिल्ली के मंदिर और उनके पुजारी दिल्ली का हिस्सा नहीं? वोट बैंक की राजनीति ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया।” 
एक अन्य ट्वीट में गिरिराज सिंह ने अरविंद केजरीवाल की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “बीजेपी कार्यकर्ताओं के जोश को सलाम। आपके जोश के भय ने टोपीधारी को हनुमान चालीसा पढ़ने पर मजबूर कर दिया। थोड़ा और जोर लगाइए, आठ तारीख को ये प्रत्यक्ष रूप से शाहीनबाग में भी धरना पर बैठ जाएंगे।” गौरतलब है कि बिहार के कई नेता दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार अभियान में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। 
Advertisement
Next Article