Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

गिरिराज सिंह ने जदयू पर लगाया आरोप, कहा- JDU की आमदनी में पांच वर्ष में अभूतपूर्व वृद्धि हुई

केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने आज आरोप लगाया कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद जनता दल यूनाइटेड (जदयू) इकलौती ऐसी पार्टी है, जिसकी आमदनी में पांच वर्ष में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।

02:20 PM Aug 10, 2022 IST | Desk Team

जदयू के चंदा संग्रह में अभूतपूर्व इजाफा
श्री सिंह ने बुधवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि बिहार में शराबबंदी के बाद राज्य सरकार को मिलने वाला सारा राजस्व शराब माफिया को जाता है, जिसका इस्तेमाल जदयू को चलाने के लिए होता है। आज शराबबंदी कानून हटेगा, कल जदयू खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा है कि शराबबंदी के बाद जदयू के चंदा संग्रह में अभूतपूर्व इजाफा हुआ है।
जदयू का चंदा 359 लाख रुपये से बढ़कर आज 6,531 लाख 
भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री सिंह ने शराबबंदी के बाद पांच साल में जदयू को मिलनेवाले चंदे का आंकड़ भी जारी किया है, जिसमें वर्ष 2016-17 से 2020-21 में पार्टी को मिले चंदे के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि किस तरह पांच साल में जदयू का चंदा 359 लाख रुपये से बढ़कर आज 6,531 लाख रुपये हो गया है। जहां वर्ष 2016-17 में पार्टी की आय 359 लाख रुपए थी, वहीं वर्ष 2020-21 में यह राशि 6,531 हो गई। यह तब है जब बिहार में कोई बड़ उद्योग नहीं लगा। जाहिर है कि शराब के धंधेबाजों ने जदयू को यह चंदा दिया ताकि शराबबंदी के नाम का दिखावा यूं ही चलता रहा।
Advertisement
Next Article