For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

'इस आतंकवादी देश का विनाश तय है', गिरिराज सिंह ने फिर उतारी पाकिस्तान की इज्जत

गिरिराज सिंह का पाकिस्तान पर हमला, आतंकवाद का अंत तय

09:51 AM May 19, 2025 IST | Neha Singh

गिरिराज सिंह का पाकिस्तान पर हमला, आतंकवाद का अंत तय

 इस आतंकवादी देश का विनाश तय है   गिरिराज सिंह ने फिर उतारी पाकिस्तान की इज्जत

भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मारा, जिससे पूरे देश में गर्व की लहर दौड़ गई। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगुसराय में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया, जिसमें ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगे। उन्होंने पाकिस्तान को वैश्विक आतंकवादी देश बताते हुए उसकी तबाही की भविष्यवाणी की।

पहलगाम का बदला लेते हुए भारतीय सेना ने ऑपरेशन चलाया। पूरे देश का सेना और सरकार के एक्शन पर गर्व है। इस ऑपरेशन में भारत ने आतंकी पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवादियों का मारा। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। बिहार के बेगुसराय में भी 18 मई को तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसका नेतृत्व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया। यह यात्रा हर-हर महादेव चौक से टेढ़ीनाथ मंदिर स्थित शहीद स्मारक तक निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागिरिक युवा, महिला संगठन और कार्यकर्ता शामिल हुए। लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाए।

गिरिराज सिंह ने सेना की तारीफ की

तिरंगा यात्रा में अपने संबोधन में कहा कि भारतीय सेना ने भारतीय सेना ने पाकिस्तान के नापाक इरादों को कुचलकर उसकी सैन्य ताकत को धवस्त किया और आतंकवादियों को सफाया किया। यह न केवल सैन्य सफलता का प्रतीक है, बल्कि देश की नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का भी प्रतीक है। देश की सेना ने पाकिस्तान की नापाक हरकतों का बहादुरी से जवाब दिया है।

‘पाकिस्तान एक मान्यता प्राप्त आतंकवादी देश है’

केंद्रीय मंत्री ने पाकिस्तान को वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त आतंकवादी देश बताते हुए कहा कि पाकिस्तान आज पूरी दुनिया द्वारा मान्यता प्राप्त आतंकवादी देश बन गया है। भारतीय सेना के साहस ने पूरी दुनिया को दिखा दिया है कि इस आतंकवादी देश की तबाही और बर्बादी को कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने आगे कहा, “कोई भी देश, चाहे वह दुश्मन हो या दुश्मन का समर्थक, कभी भी भारत के हित में नहीं हो सकता, चाहे वह तुर्की हो या कोई और।”

पाकिस्तान का अंत करीब है

वहीं, भाजपा सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को साफ संदेश दिया है कि आज का भारत 1962 का भारत नहीं है। यह 2025 का भारत है, 140 करोड़ लोगों का भारत है और नरेंद्र मोदी हैं, जो आतंकियों को उनके ठिकानों पर जाकर सबक सिखा सकते हैं। कांग्रेस हर मुद्दे पर राजनीति करती है। आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई अब और मजबूत हुई है। पाकिस्तान को चेतावनी दी गई है कि अगर उसने दोबारा निहत्थे लोगों पर हमला किया तो इसे युद्ध माना जाएगा। उसका अंत अब करीब है।

‘पाकिस्तान ने मुझे दूल्हा बना लिया’, वक्फ पर बात करते-करते ये ओवैसी ने दिया चौंकाने वाला बयान

Advertisement
Advertisement
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
×