Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बिहार में चूहों को भी शराबी बनाने वाले नीतीश नहीं कर पाएंगे प्रायश्चित : गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने बिहार में शराब को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर ज़ोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि हर घर शराब पहुंचाने के बाद अब गंगा जल पहुंचाकर नीतीश कुमार प्रायश्चित करना चाहते है।

04:05 PM Nov 29, 2022 IST | Desk Team

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने बिहार में शराब को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर ज़ोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि हर घर शराब पहुंचाने के बाद अब गंगा जल पहुंचाकर नीतीश कुमार प्रायश्चित करना चाहते है।

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने बिहार में शराब को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर ज़ोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि हर घर शराब पहुंचाने के बाद अब गंगा जल पहुंचाकर नीतीश कुमार प्रायश्चित करना चाहते है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि बिहार में चूहों को भी शराबी बनाने वाले नीतीश प्रायश्चित नहीं कर पाएंगे।
Advertisement
बक्सर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जिस तरह से हर घर नल का जल पहुंचाने का सपना दिखाकर उन्होंने कुर्सी प्राप्त की, वैसे ही अब गंगा जल पहुचाने का वादा कर कुर्सी पर बने रहना चाहते है। उन्होंने कहा कि वे सर्वे करा लें हर घर नल का जल का पता चल जाएगा।
BJP की सरकार बनने पर बिहार में लागू होगा जनसंख्या नियंत्रण कानून
केंद्रीय मंत्री ने देश की बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि आज चीन में जंहा 1 मिनट में 10 बच्चे जन्म लेते है वहीं भारत में 31 बच्चे प्रति मिनट जन्म ले रहे हैं, जिसके कारण जीडीपी का ग्रोथ तेज नहीं हो पा रहा। उन्होंने कहा कि संसाधन सीमित हैं।
उन्होंने कहा कि यदि बिहार में बीजेपी की सरकार बनी तो सबसे पहले जनसंख्या नियंत्रण कानून लाएगी, जो सभी जाति, धर्म के लोगों पर लागू होगा। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि 2024 में कांग्रेस पूरे भारत मे 24 सीट भी नही ला पाएगी, गुजरात विधानसभा चुनाव में ही कांग्रेस को युवराज राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा का पता चल जाएगा, कि यात्रा कितना सफल है।
Advertisement
Next Article