Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

रामनवमी, हनुमान जयंती का जुलूस अगर भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान में निकलेगा: गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह ने देश के कई राज्यों में रामनवमी और हनुमान जयंती के दौरान धार्मिक जुलूस पर हुए पथराव की घटनाओं पर निशाना साधते हुए कहा कि राम नवमी और हनुमान जयंती की शोभायात्रा या जुलूस यहां नहीं निकलेगा तो क्या बंग्लादेश, अफगानिस्तान, पाकिस्तान या अन्य देशों में निकलेगा।

02:31 PM Apr 19, 2022 IST | Desk Team

गिरिराज सिंह ने देश के कई राज्यों में रामनवमी और हनुमान जयंती के दौरान धार्मिक जुलूस पर हुए पथराव की घटनाओं पर निशाना साधते हुए कहा कि राम नवमी और हनुमान जयंती की शोभायात्रा या जुलूस यहां नहीं निकलेगा तो क्या बंग्लादेश, अफगानिस्तान, पाकिस्तान या अन्य देशों में निकलेगा।

केंद्र की मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अकसर अपने बेबाक बयानबाजी करते है। ऐसे में एक बार फिर गिरिराज सिंह ने कुछ ऐसा ही बोला है, जिससे वह फिर सुर्खियों में आ गए है। गिरिराज ने देश के कई राज्यों में रामनवमी और हनुमान जयंती के दौरान धार्मिक जुलूस पर हुए पथराव की घटनाओं पर निशाना साधते हुए कहा कि राम नवमी और हनुमान जयंती की शोभायात्रा या जुलूस यहां नहीं निकलेगा तो क्या बंग्लादेश, अफगानिस्तान, पाकिस्तान या अन्य देशों में निकलेगा।  
Advertisement
आज तक कभी मोहर्रम के जुलूस पर तो हमले नहीं हुऐ 
भाजपा के फायर ब्रांड नेता और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह कटिहार में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा, मैं देश के उन तमाम वैसे लोगों से पूछना चाहता हूं कि जो देश में धार्मिक उन्माद फैलाते हैं और जब तथाकथित सेक्यूलर पार्टी के लोग सेक्यूलर बातें कहकर यह कहते हैं कि गंगा जमुनी तहजीब है। आज तक कभी मोहर्रम के जुलूस पर तो हमले नहीं हुऐ। कोई बता दे। ये वही लोग हैं जो भारत में शरिया कानून लाना चाहते हैं। ये वही लोग है जो देश को तबाह और बर्बाद करना चाहते हैं। ये जिन्ना के डीएनए वाले हैं। ये ओवैसी हों या कोई और लोग हों।  
लेकिन कहीं से भी इस पर कोई विरोध दर्ज नहीं कराया गया 
उन्होंने कहा कि यह भारत में अब नहीं चलने वाला है। भारत में सहिष्णुता है। अब हमारी परीक्षा न लें अब परीक्षा लेने का समय नहीं रहा। भाजपा नेता ने कहा कि आजादी के बाद देश में बड़ी संख्या में मस्जिद बनाई गई और मुसलमानों की आबादी में कई गुना बढ़ोतरी हुई। लेकिन कहीं से भी इस पर कोई विरोध दर्ज नहीं कराया गया। कोई आपत्ति नहीं दर्ज की गई। इस बीच, पाकिस्तान में बड़ी संख्या में मंदिरों को तोड़ दिया गया। 
भाजपा नेता ने कहा कि अब धैर्य जवाब दे रहा है। सोमवार की शाम पत्रकारों से बातचीत के दौरान गिरिराज सिंह ने कहा कि रामनवमी और हनुमान जयंती का जुलूस अगर अपने देश में नहीं निकाला जाए तो पाकिस्तान, बांग्लादेश या अफगानिस्तान में निकाला जाए। उन्होंने कहा कि 1947 में एक बार देश का बंटवारा हो चुका है। हमें ऐसी गलती दोबारा नहीं होने देना चाहिए।
Advertisement
Next Article