W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना, बेगूसराय फायरिंग के खिलाफ भाजपा का बंद

बिहार के बेगूसराय जिलें में बीते दिन बाइक सवार दो अपराधियों ने नेशनल हाईवे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, जिसकी वजह से 11 लोग घायल हो गए

11:16 AM Sep 14, 2022 IST | Desk Team

बिहार के बेगूसराय जिलें में बीते दिन बाइक सवार दो अपराधियों ने नेशनल हाईवे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, जिसकी वजह से 11 लोग घायल हो गए

गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना  बेगूसराय फायरिंग के खिलाफ भाजपा का बंद
Advertisement
बिहार के बेगूसराय जिलें में बीते दिन बाइक सवार दो अपराधियों ने नेशनल हाईवे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, जिसकी वजह से 11 लोग घायल हो गए और उनमें से एक की मौत हो गई। इस घटना के बाद अब बिहार की सियासत गर्म हो गई है। इस बीच, भाजपा ने बुधवार को बेगूसराय बीएनडी बुलाया है। बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राज्य में ‘जंगलराज’ बताते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।
Advertisement
बेगूसराय के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक बाइक पर सवार दो लोगों द्वारा की गई गोलीबारी की घटना में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 10 से 11 लोग घायल हो गए। बेगूसराय जाने के क्रम में पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, ‘दुर्भाग्य है कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। बिहार में जंगलराज की परिभाषा बदल दी गई, अब जनता राज बताया जा रहा।’
बिहार में भय नाम की चीज हुई खत्म : गिरिराज सिंह 
वही, उन्होंने कहा ‘मुख्यमंत्री को भय लगता है कि जिस दिन जंगलराज कहूंगा, उस दिन उपमुख्यमंत्री उन्हें सत्ता से हटा देंगे।’ उन्होंने कहा कि जब अपराधी बेखौफ हो जाते हैं तो बेगूसराय जैसी घटना घटती है। 30 किमी तक चार थाने से होते हुए अपराधी रोड से बिना रोक टोक गुजरते हैं, बेखौफ गोलियां चलाते हैं, भय नाम की चीज खत्म हो गई है।
Advertisement
भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री से नैतिकता के आधार पर सामने आकर अपराधियों पर नकेल कसने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा, ‘महत्वाकांक्षा के लिए आपने जो कदम उठाया तो यह होना ही है, रोपे पेड़ बबूल का तो आम कहां से होए।’ इस बीच, भाजपा ने बुधवार को बेगूसराय बंद बुलाया है। बुधवार की सुबह से ही बंद का असर भी दिख रहा है। सड़क पर वाहन कम दिख रहे हैं। इधर, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आसपास थाना पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। कई इलाकों में वाहनों की जांच की जा रही है।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×