W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दिल्ली में एक इमारत की छत ढहने से बच्ची की मौत, नौ घायल

दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में रविवार की शाम दो मंजिला इमारत की छत गिरने से चार साल के एक बच्ची की मौत हो गयी जबकि नौ अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

01:21 AM Oct 10, 2022 IST | Shera Rajput

दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में रविवार की शाम दो मंजिला इमारत की छत गिरने से चार साल के एक बच्ची की मौत हो गयी जबकि नौ अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में एक इमारत की छत ढहने से बच्ची की मौत  नौ घायल
Advertisement
दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में रविवार की शाम दो मंजिला इमारत की छत गिरने से चार साल के एक बच्ची की मौत हो गयी जबकि नौ अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
Advertisement
पुलिस ने बताया कि यह घटना मध्य दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके के फराश खाना में हुई।
Advertisement
अधिकारियों ने कहा कि मलबे के नीचे फंसे लोगों की तलाश और बचाव के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक लगातार हो रही बारिश से बचाव अभियान में बाधा आ रही है।
Advertisement
मृतक बच्ची की पहचान खुशी के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक घायलों की पहचान अमारा (45), निलोफर (50), मोहम्मद इमरान (40), एस बेगम (60), सुखबीर (34), अंकित (28), अशोक (40), सैयद जीशान (30) और विपिन (30) के रूप में की गयी है। सभी घायलों को इलाज के लिए लोक नायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने कहा कि इस हादसे में चार साल की बच्ची की जान चली गई।
दिल्ली दमकल सेवा विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि लाहौरी गेट इलाके में शाम साढ़े सात बजे एक इमारत की छत ढहने की सूचना मिली।
उन्होंने बताया कि दमकल की आठ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग के साथ, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और अन्य सरकारी एजेंसियों के कर्मी भी मौके पर मौजूद हैं।
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×