टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

दूसरी जगह शादी तय होने से नाराज लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड पर किया एसिड अटैक, इलाज के दौरान मौत

आगरा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड पर तब एसिड अटैक किया, जब उसे पता चला कि वह किसी और लड़की के साथ शादी करने जा रहा है।

10:03 AM Mar 26, 2021 IST | Ujjwal Jain

आगरा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड पर तब एसिड अटैक किया, जब उसे पता चला कि वह किसी और लड़की के साथ शादी करने जा रहा है।

आगरा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड पर तब एसिड अटैक किया, जब उसे पता चला कि वह किसी और लड़की के साथ शादी करने जा रहा है। घटना आगरा के हरि पर्वत थाना अंतर्गत खंदारी इलाके में गुरुवार शाम को हुई। 
Advertisement
बुरी तरह से झुलसे 28 वर्षीय देवेंद्र राजपूत को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। खबरों के मुताबिक, एक प्राइवेट लैब में काम करने के दौरान दोनों को आपस में प्यार हुआ था, जिसके बाद ये एक किराए के घर में साथ रहने लगे थे। 
लड़के के परिवारवालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी थी, जिसके चलते उसकी गर्लफ्रेंड काफी नाराज हो गई थी। लड़का गुरुवार को काम पर गया हुआ था, तभी लड़की ने सिलिंग फैन ठीक करने के बहाने से उसे घर पर बुलाया। सिलिंग फैन की मरम्मत करने के दौरान लड़की ने लड़के पर तेजाब से हमला कर दिया। 
लड़की की पहचान सोनम के रूप में की गई है। एसिड फेंकने के दौरान सोनम को भी कई जगह चोटें आई हैं। उसका भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। कासगंज से आगरा आए देवेंद्र के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे पर किए गए एसिड हमले के पीछे सोनम ही है। 
आगरा के पुलिस अधीक्षक बी. आर. प्रमोद ने कहा कि मृतक के माता-पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने आगे कहा, “एसिड हमले के पीछे लड़की ही है इसका पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।”
Advertisement
Next Article