निजी तस्वीर Viral होने पर छात्रा ने लगाया मौत को गले
उत्तर प्रदेश में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मनचले ने किशोरी से छेड़-छाड़ की घटना को अंजाम दिया और बाद में उसकी अश्लील फ़ोटो को भी वायरल कर दिया।
03:35 PM Dec 26, 2022 IST | Desk Team
उत्तर प्रदेश में मनचलों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। अभी हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जो कि आपको काफी हैरान कर देगा। दरअसल मनचले ने किशोरी से छेड़-छाड़ की घटना को अंजाम दिया गया। इतना ही नहीं छात्रा की अश्लील फ़ोटो को भी वायरल कर दी।
Advertisement
मनचले ने किशोरी से की छेड़छाड़
दरअसल औरैया जिले में मनचले ने किशोरी से छेड़छाड़ के बाद उसकी अश्लील फोटो वायरल कर दी। इससे परेशान छात्रा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल होने से परेशान किशोरी ने शनिवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कुदरकोट थाने का घेराव कर दिया। वहीं इस पूरे घटनाक्रम पर थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 16 वर्षीय बेटी कक्षा 12 की छात्रा थी।
अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर की गई वायरल
दरअसल छात्रा को गांव का अंचल परेशान करता था। शुक्रवार को अंचल ने किशोरी का यौन उत्पीड़न कर अपने साथ की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जानकारी होने पर शिकायत करने आरोपी के घर गए तो अंचल, उसके पिता शिवराम, मां प्रेम शिला, रिश्तेदार ओमकार ने धमकी देकर भगा दिया। शनिवार रात वह जानवरों का चारा कर रहे थे। उनकी पत्नी घर के काम में व्यस्त थीं। इस बीच पूनम ने ऊपर के कमरे में फंदा लगा लिया।
डॉक्टरों ने छात्रा को किया मृत घोषित
पड़ोसी की मदद से पूनम को भरथना स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एएसपी शिष्यपाल सिंह, सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप, कुदरकोट व बिधूना थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा और परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने कुदरकोट थाने का घेराव किया। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। एसपी चारु निगम बताया कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मोबाइल फोन कब्जे में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Advertisement