Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

नाभा जेल में सख्त बंदोबस्त के बीच गैंगस्टार मनदीप धरू को ब्याहने आई गर्लफ्रेंड

‘रब्ब ने बनाई जोड़ी’ या फिर ‘सात जन्मों का बंधन’ कहे, ऐसा ही कुछ यर्थात रूप में उस वक्त सामने आया, जब पंजाब की अति सुरक्षित समझे जाने वाली नाभा जेल की सलाखों के पीछे

04:08 PM Oct 30, 2019 IST | Shera Rajput

‘रब्ब ने बनाई जोड़ी’ या फिर ‘सात जन्मों का बंधन’ कहे, ऐसा ही कुछ यर्थात रूप में उस वक्त सामने आया, जब पंजाब की अति सुरक्षित समझे जाने वाली नाभा जेल की सलाखों के पीछे

लुधियाना- नाभा : ‘रब्ब ने बनाई जोड़ी’ या फिर ‘सात जन्मों का बंधन’ कहे, ऐसा ही कुछ यर्थात रूप में उस वक्त सामने आया, जब पंजाब की अति सुरक्षित समझे जाने वाली नाभा जेल की सलाखों के पीछे दोहरे कत्ल कांड और अन्य मामलों में सजायाफता उम्रकैदी गैंगस्टार मनदीप सिंह धरू के आनंद कारज सिख मर्यादाओं के मुताबिक आज भारी सुरक्षा बंदोबस्त के तहत हुए जेल के अंदर खाकी वर्दीधारी मुलाजिमों के रिहायशी स्थल के नजदीक गुरू घर में सम्पन्न हुए।  इस शादी समारोह में डीएसपी वरिंद्रजीत सिंह थिंद की अगुवाई में पंजाब पुलिस द्वारा जेल के इर्द-गिर्द सख्त सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हुए थे। 
Advertisement
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जेल की चार दीवारों के अंदर होने वाली इस शादी की इजाजत पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की दखलंदाजी के बाद प्राप्त हुई थी। शादी के लिए 30 अक्टूबर की तिथि तय की गई थी। जेल में लाल जोड़ा पहने मनदीप की गर्लफ्रेंड दुल्हन के रूप में अपने अति नजदीकी महिला रिश्तेदार के साथ पहुंची थी और दोनों के आनंद कारज की रस्में गुरूद्वारा साहिब के पाठी ने निभाई। 
पंजाब में संभवत: जेल में किसी गैंगस्टर की शादी का यह पहला मामला है। सबसे खास बात है कि गैंगस्टर के जेल में बंद होने के कारण प्रेमिका ने करीब दो साल पहले उसकी तस्वीर के संग शादी कर ली थी। तभी से वह अपना मायका त्यागकर ससुराल में रह रही थी। 
दो हत्याओं के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उम्रकैद काट रहे पंजाब के नामी गैंगस्टर मनदीप सिंह उर्फ धरू के जीवन में नई करवट आई है। कड़ी सुरक्षा के बीच उसकी दुल्हन जेल में पहुंची और फिर वहां विवाह समारोह में आनंद कारज हुआ।
2 साल पहले शादी के लिए पैरोल न मिलने पर गैंगस्टर मनदीप ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। शादी को लेकर पुलिस प्रशासन की तरफ से पूरे इंतजाम किए गए थे और कड़ी सुरक्षा की गई थी। जेल के  बाहर का इलाका पुलिस छावनी मे तब्दील हो गया था। दुल्हन शादी के लिबास में लाल रंग की ब्रिजा गाड़ी से नाभा जेल पहुंची। 
कड़ी सुरक्षा में दुल्हन पक्ष के लोगों को जेल के अंदर ले जाया गया। इसके बाद जेल के गुरुद्वारा साहिब में दूल्हा-दुल्हन का आनंद कारज करवाया गया। शाम करीब चार बजे दुल्हन की विदाई हो गई। शादी के बाद दुल्हन बिना दूल्हे के गाड़ी से अपनी ससुराल चली गई।
इसके बाद हाई कोर्ट ने दोनों की शादी जेल परिसर में ही बने गुरुद्वारा साहिब में करने के आदेश दिए थे। पंजाब में संभवत: यह पहला मामला है जब जेल में शादी के साथ फोटोग्राफी की इजाजत भी दी गई।
गैंगस्टर मनदीप ने मोगा में डबल मर्डर किया था। उसने सरपंच और उसके गनमैन को गोलियों से मौत के घाट उतार दिया था। इस दोहरे मर्डर केस में उसे उम्रकैद हुई थी। उस पर पहले से आठ अन्य आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
– सुनीलराय कामरेड 
Advertisement
Next Article