For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सिंगल लड़कों के लिए लड़की ने शेयर की 'रेंट पर गर्लफ्रेंड' लिस्ट, कुछ ने किया ट्रोल तो किसी ने कहा बना दो असाइमेंट

03:00 PM Jun 01, 2024 IST | Ritika Jangid
सिंगल लड़कों के लिए लड़की ने शेयर की  रेंट पर गर्लफ्रेंड  लिस्ट  कुछ ने किया ट्रोल तो किसी ने कहा बना दो असाइमेंट

ये पोस्ट @divya_giri__ नामक यूजर ने शेयर किया है।

लड़की ने वीडियो में सारी जानकारी देते हुए बताया कि अगर डेट पर जाना है या उसके पैरेंट्स (Girlfriend On Rent Reel)  से मिलना है तो उसके लिए कितना रेंट देना होगा। अब लड़की के इस स्टाइल का पोस्ट जैसे ही वायरल हुआ लोगों ने इसपर चुटकी लेनी शुरु कर दी।

किराये पर गर्लफ्रेंड

Girlfriend On Rent Reel: बता दें, लड़की ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि अगर किसी को उसे कॉफी डेट पर लेकर जाना है तो उसे 1500 रुपये देने होंगे। अगर डिनर या फिर मूवी के लिए लेकर जाना है तो दो हजार रेंट होगा और परिवार से मिलाया तो चार हजार रुपये (Girlfriend On Rent Reel) चुकाने पड़ेंगे। बात यहीं खत्म नहीं होती है अगर आपको लड़की के साथ फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करना है तो इसके लिए आपको 6000 रुपये चार्ज करना होगा। अगर आप वीकेंड पर साथ घूमना चाहते हैं तो इसके लिए 10 हजार की रेट लिस्ट है।

 

Advertisement

Girlfriend On Rent Reel: कपड़ा, घर, बर्तन आदि को आपने किराये पर लोगों को लेते हुए सुना होगा लेकिन कभी रेंट पर गर्लफ्रेंड लेने के बारे में सुना है? ये शायद सुनने में थोड़ा अजीब लगे लेकिन ये सच है। अब ऐसी ही एक रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जहां एक लड़की ने उसे किराये की गर्लफ्रेंड (Girlfriend On Rent Reel)  बनाने के लिए एक वीडियो शेयर किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Divya Giri (@divya_giri__)

View this post on Instagram

 

A post shared by Divya Giri (@divya_giri__)

ये पोस्ट @divya_giri__ नामक यूजर ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है।

लोगों ने किया खूब ट्रोल

बता दें, दिल्ली की रहने वाली दिव्या ने ये लिस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Girlfriend On Rent Reel) पर शेयर की है। लेकिन उसने ये भलाई के लिए की थी या फिर सिर्फ मजाक के लिए ये हम नहीं जानते हैं पर पोस्ट के सोशल मीडिया पर आने के साथ ही ये हर जगह वायरल हो गया और लोगों ने मजे लेना भी शुरु कर दिया। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं जबकि 16 हजार के लगभग इसे लाइक्स मिले हैं। वहीं, कमेंट्स में कई लोगों ने लड़की को ट्रोल (Girlfriend On Rent Reel)  किया तो किसी ने पूछ लिया कि असाइमेंट बनाने का कितना चार्ज करती हो।

एक यूजर ने लिखा, इस लड़की को लगता है कि ये जापान में है। वहीं, अन्य ने लिखा, बर्तन धोने का कितना लोगी। जबकि एक यूजर ने लिखा, कूलर में पानी भरने का कितना पैसा लोगी? इसी तरह के कई अन्य कमेंट्स भी लड़की की पोस्ट पर देखने के लिए मिले जहां लोगों अजीबोगरीब चीजों की भी डिमांड रख दी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ritika Jangid

View all posts

Advertisement
×