Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

करने जा रहे है कन्या पूजन, इन बातों का रखें खास ध्यान, मां दुर्गा की बरसेगी कृपा

9 दिनों तक चलने वाले मां दुर्गा के इन दिनों में अष्टमी और नवमीं के दिन कन्या पूजन किया जाता है।

09:17 AM Apr 07, 2022 IST | Desk Team

9 दिनों तक चलने वाले मां दुर्गा के इन दिनों में अष्टमी और नवमीं के दिन कन्या पूजन किया जाता है।

9 दिनों तक चलने वाले मां दुर्गा के इन दिनों में अष्टमी और नवमीं के दिन कन्या पूजन किया जाता है। हिन्दू धर्म में कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि पर पूजी जाने वाली कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप माना जाता है। मान्यता है कि अष्टमी और नवमीं के दिन 3 से 9 साल की उम्र की कन्याओं का पूजन करना चाहिए।  इन्हें मां दुर्गा का साक्षात स्वरूप कहा जाता है।
Advertisement
कन्या पूजन से पहले करें ये काम :-
सबसे पहले सुबह उठकर स्नान करें और उसके बाद ही कन्या पूजन के लिए खाना बनाएं।
कन्या पूजन में पूरी, काले चने और हलवा का भोग लगाया जाता है,  खाने में प्याज और लहसुन गलती से ना डालें।
 – जो भोग आपने बनाया है, उसका कन्या पूजन से पहले मां दुर्गा को भोग जरूर लगाएं।
नौ कन्याओं के साथ एक बालक को भी लांगुरा के रूप में जरूर बैठाए।
कन्याओं को अच्छे से खाना खिलाकर उनका टीका करके  दक्षिणा देनी चाहिए।
हर कन्या का अलग और विशेष महत्व होता है। अगर आप एक कन्या का पूजन करते हैं तो इससे ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है,जबकि दो की पूजा से भोग और मोक्ष, तीन से अर्थ, धर्म और काम, चार की पूजा से राज्यपद, पांच से विद्या, छह कन्याओं की पूजा करने से छह प्रकार की सिद्धि, सात से राज्य, आठ के पूजन से संपदा और नौ कन्याओं की पूजा करने से पृथ्वी के प्रभुत्व की प्राप्ति होती है।
Advertisement
Next Article