लड़कियां अपने रिलेशनशिप में ब्वॉयफ्रेंड को इन तरीकों से करती हैं काबू
एक रिलेशनशिप में लड़कियों को काबू सिर्फ लड़के नहीं करते बल्कि लड़कियां भी आसानी से अपने वश में लड़कों को कर सकती हैं। रिलेशनशिप में लड़कों पर लड़कियां भी हावी हो सकती हैं।
11:34 AM Jan 29, 2020 IST | Desk Team
एक रिलेशनशिप में लड़कियों को काबू सिर्फ लड़के नहीं करते बल्कि लड़कियां भी आसानी से अपने वश में लड़कों को कर सकती हैं। रिलेशनशिप में लड़कों पर लड़कियां भी हावी हो सकती हैं। हर लड़की की चाहत होती है कि उसके हिसाब से ही उनका प्रेमी चले और सारी बातें भी सुने और करे।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार ऐसी हरकतें लड़कियां अपने प्रेमी को काबू करने के चक्कर में कर देती हैं जो उनके ब्वॉयफ्रेंड को बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती। चलिए लड़कियों की इन्हीं गलत हरकतों के बारे में आपको बताते हैं जो वो अपने प्रेमी को काबू करने के चक्कर में कर देती हैं।
लड़कियों को हर काम परफेक्शन के साथ करना बहुत अच्छा लगता है और वह चाहती हैं कि उनके ब्वॉयफ्रेंड में यही आदत आ जाए। बल्कि वह इस आदत को उनपर पूरी तरह से थोपने की कोशिश करती हैं। अक्सर लड़कियां अपने प्रेमी से वो चीजें कराती हैं जो उन्हें बिल्कुल अच्छी नहीं लगती।
अक्सर देखा गया है कि अपने प्रेमी से लड़कियां सवाल पूछती हैं जिनका जवाब मिलने के बाद भी वह दूसरा सवाल पूछ लेती हैं। वह ऐसा इसलिए करती हैं क्योंकि आपको वह यह एहसास दिलाना चाहती है कि उनसे कोई भी बात आप छुपा नहीं सकते।
कई बार तो लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रेंड के प्लान को रद्द करने के लिए झूठस बहाना भी लगाती हैं। वह ऐसा इसलिए करती हैं ताकि उनसे मिलने के लिए उनका प्रेमी अपने सारे काम छोड़कर आ जाए। इतना ही नहीं अपने ब्वॉयफ्रेंड की पर्सनल चीजें भी ज्यादातर लड़कियां चेक करती हैं। मसलन उनका फोन, बैंक बैलेंस ये सब चीजें। यह बिल्कुल भी सही नहीं है। इसके अलावा अपने प्रेमी पर बेवजह लड़कियां शक करती हैं जिसकी वजह से वह उनसे नाराज भी हो जाते हैं।
कई बार अपने प्रेमी को पर्सनल समय भी लड़कियां नहीं दे पाती हैं। हालांकि अपने प्रेमी की पल-पल की खबर भी लड़कियां रखती हैं। ऐसा करना बिल्कुल गलत है। दरअसल यह चीजें लड़कियां इसलिए करती हैं ताकि उनके प्रेमी उनके पास ही रहें दूसरी लड़की पर ध्यान न दें।
Advertisement
Advertisement