For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Madhya Pradesh के दमोह में Girls Hostel के चौकीदार ने मूक बधिर बालिका से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

08:21 PM Nov 29, 2023 IST | R.N. Mishra
madhya pradesh के दमोह में girls hostel के चौकीदार ने मूक बधिर बालिका से किया दुष्कर्म  आरोपी गिरफ्तार

Madhya Pradesh के दमोह जिले में सुनने और बोलने में अक्षम आठ वर्षीय एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहाँ कथित तौर पर बालिका छात्रावास के चौकीदार ने मूक बधिर बच्ची से दुष्कर्म किया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना मंगलवार को मूक बधिर बालिका छात्रावास में हुई। नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने कहा कि आरोपी की पहचान ओम प्रकाश तिवारी के रूप में हुई है, जो पिछले पांच वर्षों से छात्रावास का चौकीदार था।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि कथित अपराध सामने आने के बाद आरोपी चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

Ladies Toilet में Spy Camera लगाने के आरोप में Chandigarh की महिला गिरफ्तार, Boyfriend के कहने पर करती थी गन्दा काम

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

R.N. Mishra

View all posts

I am a journalist and digital content creator in Punjab Kesari

Advertisement
×