Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

लड़कियां अब अपने हक के लिए झुकेगी नहीं, लड़ेगी :बिहार एनएसयूआई

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पटना में बिहार एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव एवं पटना विश्वविद्यालय प्रभारी आदित्य राज सिल्टू के नेतृत्व एवं विश्वविद्यालय अध्यक्ष मानसी झा की अध्यक्षता में “लड़की हूं लड़ सकती हूं मार्च मगध महिला कॉलेज से कारगिल चौक तक आयोजित की गई,जिसमें सैकड़ों लड़कियां शामिल हुई।

10:59 AM Mar 09, 2022 IST | Ujjwal Jain

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पटना में बिहार एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव एवं पटना विश्वविद्यालय प्रभारी आदित्य राज सिल्टू के नेतृत्व एवं विश्वविद्यालय अध्यक्ष मानसी झा की अध्यक्षता में “लड़की हूं लड़ सकती हूं मार्च मगध महिला कॉलेज से कारगिल चौक तक आयोजित की गई,जिसमें सैकड़ों लड़कियां शामिल हुई।

पटना, (राकेश कुमार) : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पटना  में बिहार एनएसयूआई  के प्रदेश महासचिव एवं पटना विश्वविद्यालय प्रभारी आदित्य राज सिल्टू के नेतृत्व एवं विश्वविद्यालय अध्यक्ष मानसी झा की अध्यक्षता में “लड़की हूं लड़ सकती हूं मार्च   मगध महिला कॉलेज से कारगिल चौक तक  आयोजित की गई,जिसमें सैकड़ों लड़कियां शामिल हुई।  मार्च में शामिल लड़कियां बहुत ज्यादा उत्साहित एवं नारेबाजी करती  दिखाई दी।सबने एनएसयूआई के इस कार्यक्रम को बेहतरीन बताया और बोली एनएसयूआई   हमेशा लड़कियों के सम्मान में आगे रहती है। 
Advertisement
मौके पर विश्वविद्यालय प्रभारी आदित्य राज सिल्टू ने कहा कि हमारी विचारधारा ने हमेशा महिलाओं को उनका हक देने का काम किया है। भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति एवं प्रथम महिला प्रधानमंत्री दोनों कांग्रेस पार्टी की देन है!साथ ही उन्होंने कहा कि पटना विश्वविद्यालय से पूरे बिहार के छात्र- छात्राओं में संदेश जाता है!निश्चित तौर पर आज के इस ऐतिहासिक मार्च से पूरे बिहार की लड़कियों में नई ऊर्जा का संचार होगा। विश्वविद्यालय अध्यक्ष मानसी झा ने कहा कि लड़कियों का इस मार्च में इतना ज्यादा उत्साहित होना साबित करता है कि एनएसयूआई हमेशा लड़कियों के हक की लड़ाई को मजबूती से लड़ती है। आज का यह मार्च पूरे बिहार में लड़कियों को अपने हक की लड़ाई को मजबूती से लड़ने का सन्देश देगा ।
Advertisement
Next Article