Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

गीता कालोनी में दिनदहाड़े गोली मारकर की महिला की हत्या

NULL

03:33 PM Nov 24, 2017 IST | Desk Team

NULL

पानीपत: थाना शहर क्षेत्र की गीता कालोनी में दिन दिहाड़े एक महिला की अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच व हमलावर की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे रोड पर पेंटस की दुकान चलाने वाले शाम लाल मखीजा के पुत्र दीपक मखीजा की पत्नी 40 वर्षीय सीमा की आज दोपहर करीब 2 बजे अज्ञात हमलावर ने गीता कालोनी स्थित उसके मकान न. 43 में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई।

उस समय मृतक सीमा के पति दीपक व ससुर शामलाल घर पर नहीं थे जबकि सीमा की बेटी अन्दर कमरे में सो रही थी तथा उनके घर पर काम करने वाली महिला ललिता घर में हीं काम कर रही थी। अज्ञात हमलावर ने घर के मुख्य द्वार के अन्दर जाकर सीमा के माथे व नाक के बीच काफी नजदीक से गोली मारी। जिससे उसकी खोपड़ी से मांस के लोथड़े निकलकर दूर गिरे हुए थे।

Advertisement
Advertisement
Next Article