Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पंजाब में एक ईमानदार सरकार के लिए ‘आप’ को एक मौका दें : केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को लोगों से अपील की कि वे उनकी पार्टी को पंजाब में ‘ईमानदार’ सरकार बनाने और राज्य को विकास के रास्ते पर ले जाने का मौका दें।

01:14 AM Feb 19, 2022 IST | Shera Rajput

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को लोगों से अपील की कि वे उनकी पार्टी को पंजाब में ‘ईमानदार’ सरकार बनाने और राज्य को विकास के रास्ते पर ले जाने का मौका दें।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को लोगों से अपील की कि वे उनकी पार्टी को पंजाब में ‘ईमानदार’ सरकार बनाने और राज्य को विकास के रास्ते पर ले जाने का मौका दें।
Advertisement
20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन
पंजाब में 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन उन्होंने दावा किया कि आप के प्रतिद्वंद्वियों ने उसे हराने के लिए हाथ मिलाया है, लेकिन पंजाब के लोगों ने उनकी पार्टी को सत्ता में लाने का मन बना लिया है।
केजरीवाल ने कहा, ‘‘वे पिछले 70 सालों से पंजाब को लूट रहे हैं और इसे जारी रखना चाहते हैं। वे सभी आप को रोकने के लिए एकजुट हो गए हैं क्योंकि उन्हें डर है कि अगर पार्टी पंजाब में सरकार बनाती है तो वह इस तरह की सभी प्रथाओं को हमेशा के लिए बंद कर देगी।’’
उन्होंने लोगों से ‘एक साथ आने और लूट और भ्रष्टाचार की राजनीति को समाप्त करने’ की अपील की।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘आप सत्ता में आएगी और पंजाब में एक ईमानदार सरकार बनेगी। संसाधनों की लूट खत्म होने वाली है। पंजाब का पैसा अब राज्य के लोगों पर खर्च किया जाएगा।’
पंजाब से भ्रष्टाचार और माफिया को खत्म करने के लिए वोट करें – केजरीवाल
उन्होंने कहा, ‘‘इस बार हमें पंजाब को बचाने के लिए वोट करना है। अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए वोट करें। पंजाब से भ्रष्टाचार और माफिया को खत्म करने के लिए वोट करें।’’
केजरीवाल ने जलालाबाद और अबोहर में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया। सुखबीर सिंह बादल जलालाबाद से शिअद प्रत्याशी हैं।
पार्टी का लक्ष्य अच्छे स्कूलों और अस्पतालों का निर्माण करना -केजरीवाल 
केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी का लक्ष्य अच्छे स्कूलों और अस्पतालों का निर्माण करना, नशाखोरी, भ्रष्टाचार और माफिया को खत्म करना तथा शिक्षा और रोजगार प्रदान करना है। उन्होंने कहा, ‘‘दूसरी ओर, हमारे विरोधियों का उद्देश्य केवल हमें हराना है।’’
चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आप के पंजाब मामलों के सह प्रभारी और दिल्ली के विधायक राघव चड्ढा ने दावा किया कि उनकी पार्टी ने पंजाब में मुद्दों पर आधारित सकारात्मक चुनाव प्रचार अभियान चलाया।
उन्होंने कहा कि अगर आप सत्ता में आती है तो राज्य को कैसे आगे बढ़ाया जाए, इसका रोडमैप सामने आएगा।
चड्ढा ने कहा, ‘दूसरी ओर शिरोमणि अकाली दल, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और आप के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही हैं।’’
Advertisement
Next Article