10 दिनों में से किसी एक भी दिन लगा दे गणपति बप्पा को बस इस एक चीज का भोग, मिनटों में होगा चमत्कार
गणेश चतुर्थी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। गणेश चतुर्थी हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है
10:16 AM Aug 28, 2022 IST | Desk Team
गणेश चतुर्थी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। गणेश चतुर्थी हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है। इस पर्व में सभी देवताओं में प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश को प्रसन्न करने के लिए पूजा- अर्चना की जाती है। इस साल गणेश चतुर्थी 31 अगस्त 2022 को मनाई जाएगी। गणेश चतुर्थी से गणेश महोत्सव की शुरुआत होती है और यह महोत्सव दस दिनों तक मनाया जाता है।
Advertisement

इन दस दिनों में भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए उनके मनपसंद भोग लगाए जाते हैं। मान्यता है कि गणेश भगवान की कृपा से रिद्धि-सिद्धि और सुख शांति प्राप्त होती है। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं बप्पा को प्रसन्न करने के लिए लगाए जाने वाले भोग के बारे में।
Advertisement
1.ये तो हम सब जानते ही है गणपति बप्पा को मोदक बहुत ही पंसद हैं। इसलिए भगवान गणेश के जन्मोत्सव के पहले दिन मोदक का भोग लगाना चाहिए।
2.दूसरे दिन गणपति बप्पा को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।
3.तीसरे दिन भगवान गणपति जी को मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाएं।
4.भगवान गणेश को केले का भोग लगाना अच्छा माना जाता है। इसलिए चौथे दिन केले का भोग लगाना चाहिए।
5.गणपति बप्पा को पांचवें के दिन मखाने की खीर का भोग लगायें।
6.गणेश चतुर्थी के छठे दिन भगवान गणेश को मेवे का भोग लगाना चाहिए।
7.गणेश चतुर्थी के सातवें दिन नारियल से बने लड्डू का भोग लगाएं।
8.गणेश चतुर्थी पूजा के आठवें दिन दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं।
9.गणेश चतुर्थी पूजा के नौवें दिन केसर से बनाएं गए श्रीखंड का भोग लगाएं।
10.भगवान गणेश की पूजा के दसवें दिन आप भगवान गणेश को मालपुओं का भोग लगाएं।

इसके साथ आप किसी भी एक दिन भगवान गणेश को दुर्वा का भोग जरुर लगाएं ।भगवान गणेश को बहुत पंसद है। ऐसा करने से भगवान गणेश जल्द ही आपकी मनोकामना पूरी कर देगे।
भगवान गणेश की पूजा के आखिरी दिन आप तरह तरह के मोदक का भोग लगाएं।
Advertisement